Advertisment

Bareilly News : हरा भरा रखें आसपास का वातावरण, अच्छा रहेगा तन-मन

विश्व वानिकी दिवस पर बरेली के सीबीगंज और स्मार्ट सिटी के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार मौजूद रहे। वनमंत्री ने सीबीगंज में वनस्पति वाटिका का उद्घाटन किया। 

author-image
KP Singh
वानिकी दिवस
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। विश्व वानिकी दिवस पर बरेली के सीबीगंज और स्मार्ट सिटी के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार मौजूद रहे। वनमंत्री ने सीबीगंज में वनस्पति वाटिका का उद्घाटन किया। 

मुख्य आयोजन स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में किया गया। ऑडिटोरियम में स्टॉल, वानिकी एवं वन्य जीव संरक्षण से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 210 करोड़ पौधरोपण किया गया है, जिससे प्रदेश का ग्रीन एरिया 7 से बढ़कर 9.96 प्रतिशत हो गया है, जो कि देश में दूसरे स्थान पर है। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News : श्मशान भूमि पर दबंगों का कब्जा, अंतिम संस्कार पर लगाई रोक

उन्होंने कहा कि भोजन के बिना लोग 7, पानी के बिना 3 दिन रह सकते हैं लेकिन ऑक्सीजन के बिना 3 मिनट भी जीना मुश्किल है। कॉर्बन डाई ऑक्साईड को कम करने का सबसे आसान तरीका है कि अधिक से अधिक पौधरोपण करें। घर के आसपास फलदार पौधे लगाएं, जिससे बच्चों का मन और स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ मं के नाम अवश्य लगाए और सुरक्षा करें। 

Advertisment

यह भी पढ़ें- BareillY : पार्क की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए दर-दर भटक रहे पार्षद

कार्यक्रम में वानिकी एवं वन्य जीव संरक्षण में विशेष योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सीबीगंज के जंगल में पाई जाने वाली वनस्पतियों पर लिखी किताब का विमोचन किया गया। 

मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि जनपद में हरियाली बढ़ाने के लिए सभी औद्योगिक इकाइयों और आवासीय परिसरों के सामने खाली भूमि पर पौधरोपण कराया जाए और पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी इकाइयों और गृह स्वामियों को दी जाएं। 

Advertisment

यह भी पढ़ें- नगर निगम: किसके इशारे पर दबाई गई ncap के टेंडरों की फाइल

हर दिन वानिकी दिवस के रूप में मनाएं

प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने कहा कि हर दिन वानिकी दिवस के रूप में मनाएं। वन प्राचीन काल से ही हमारे जीवन के अभिन्न अंग रहे हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। देश में उप्र में सबसे अधिक पौधरोपण किया गया है। भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 3.50 लाख एकड़ हरित आवरण में वृद्धि हुई है, जिससे प्रदेश पूरे भारत में छत्तीसगढ़ के बाद अग्रणी है।

एक-एक पौधा लगाकर सुरक्षा करने की अपील

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि भारत में 25 प्रतिशत हरित आवरण है, जबकि विश्व में 30-35 प्रतिशत है। उत्तर प्रदेश में लगभग 7-9 प्रतिशत हरित आवरण है। विगत 7 वर्षों में अधिक से अधिक पौधरोपण कर हरित आवरण बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी से एक-एक पौधा लगाने और उसकी सुरक्षा की अपील की। इस दौरान पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम ने मानव वन्य जीव संघर्ष पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। 

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, एडवोकेट अनिल सक्सेना, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण एके सिंह, प्रबंध निदेशक वन निगम केके सिंह, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय पाठक, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक बी प्रभाकर, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कैंप पीपी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी, डीएफओ पीलीभीत टाइगर रिजर्व मनीष सिंह, डीएफओ संभल वंदना फोगाट, डीएफओ बिजनौर ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे। 

Advertisment
Advertisment
Advertisment