Advertisment

Bareilly News : वाल्मीकि संत समागम में जुटे कई प्रदेशों के साधु-संत

वाल्मीकि धर्मगुरू बाबा सागर दास की 29वीं पुण्यतिथि पर प्रेमनगर स्थित वाल्मीकि आश्रम में शुरू हुए संत समागम में कई प्रदेशों के साधु-संतों का जमावड़ा लगा है। शाम को विराट शंखनाद के साथ महाआरती हुई, जिसमें संतों के साथ ही बरेली की संगत शामिल हुई।

author-image
KP Singh
वाल्मीकि मेला
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। वाल्मीकि धर्मगुरू बाबा सागर दास की 29वीं पुण्यतिथि पर प्रेमनगर स्थित वाल्मीकि आश्रम में शुरू हुए संत समागम में कई प्रदेशों के साधु-संतों का जमावड़ा लगा है। शाम को विराट शंखनाद के साथ महाआरती हुई, जिसमें संतों के साथ ही बरेली की संगत शामिल हुई।

प्रेमनगर में वल्मीकि आश्रम में दोपहर 2:00 बजे से संत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाल्मीकि पीठाधीश्वर स्वामी जगदीश दास (पंजाब) ने एक-एक कर सभी संतों का परिचय संगत से कराया। शाम 5:00 बजे वाल्मीकि आश्रम स्थित पूज्य गुरु के दरबार में सुखमणि साहब का पाठ दिनेश सत्संगी व सुरजीत सिंह ने किया। शाम को विराट शंखनाद के साथ महाआरती हुई, जिसमें संतों के साथ बरेली की संगत भी शामिल हुई। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News : हराभरा रखें आसपास का वातावरण, अच्छा रहेगा तन-मन

आश्रम के महंत स्वामी व्रह्मदास ने महाआरती को संपन्न कराई। शाम को पत्रकार वार्ता में वाल्मीकि पीठाधीश्वर स्वामी प्रेम भारती ने गुरु महाराज बाबा सागर दास का समाज के लिए किए गए योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने 1952 में पंजाब से चलकर बरेली में अपना आश्रम स्थापित किया और यहां से देशभर में भक्ति ज्ञान और समाज जागरण की ज्वाला प्रज्ज्वलित की। उनके व्यक्तित्व का आभास इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह, गृहमंत्री सरदार बूटा सिंह जैसी राजनीतिक हस्तियां उनके शिष्य थे। ज्ञानी जैल सिंह द्वारा लगाया गया चंदन का वृक्ष आज भी आश्रम में विद्यमान है।

Advertisment

यह भी पढ़ें-Bareilly News : श्मशान भूमि पर दबंगों का कब्जा, अंतिम संस्कार पर लगाई रोक

कार्यक्रम में स्वामी ब्रह्म शाह अतीत (भरतपुर), स्वामी रतन दास (नुहू, मेवात), साध्वी संतोष दास उदासीन (बस्ती), स्वामी जगदीश दास (नकोदर पंजाब), स्वामी प्रेमानंद अमृतसर, स्वामी ब्रह्मदास, स्वामी गोविंद दास, स्वामी धनीदास, शंकर दास, बलबीर सिंह सोंधी (नूर महल पंजाब ), पारुल रंधावा (अमृतसर), डॉ. राम लुभाया ( पंजाब ), आचार्य मुकेश दास दिल्ली, वाल्मीकि आश्रम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज थपलियाल, सचिव योगेश कुमार, राम बहादुर, दिनेश सत्संगी, बंटी सिंह, अरविंद वाल्मीकि, सुरेश वाल्मीकि, हरि सिंह वरदान, अतुल वाल्मीकि, ओमकार सेवक, राजू भारती, अरुण गौतम, अंशु आर्य आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-BareillY : पार्क की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए दर-दर भटक रहे पार्षद

22 मार्च के कार्यक्रम

Advertisment

22 मार्च को सुबह 8:00 बजे हवन यज्ञ से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। सुबह 9:00 बजे नूरमहल पंजाब से आए बलवीर सिंह सोंधी ध्वजारोहण करेंगे। 11 बजे वाल्मीकि संत समागम का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

Advertisment
Advertisment