Advertisment

Bareilly News: ताल से ताल मिला में गुरुओं और शिष्यों की शास्त्रीय रागों पर जुगलबंदी

श्रीराम मूर्ति स्मारक रिद्धिमा में आयोजित नृत्य विहार में भरतनाट्यम के विद्यार्थियों और गुरुओं ने ताल से ताल मिलाई। इस जुगलबंदी को दर्शकों ने जमकर सराहा।

author-image
Vibhoo Mishra
बरेली
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

श्रीराम मूर्ति स्मारक रिद्धिमा में आयोजित नृत्य विहार में भरतनाट्यम के विद्यार्थियों और गुरुओं ने ताल से ताल मिलाई। इस जुगलबंदी को दर्शकों ने जमकर सराहा।

गणेश वंदना से हुआ शुभारंभ 

भरतनाट्यम पर आयोजित नृत्य विहार कार्यक्रम का आरंभ विद्यार्थियों आद्या ग्रोवर, अनिका, अंबिका, अनंशी, राध्या, चिरन्य, मायरा, तनिषि, पार्या, सताक्षी, सान्वी, आद्या काब्रा, संस्कृति, बंदगी, बॉबी और सव्या ने गणेश वंदना पर अपने प्रदर्शन से किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अलारिपु पर लाइव प्रदर्शन किया। सरस्वती वंदना, जथिस्वरम, शिव स्तुति पर अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Advertisment

गजल और शास्त्रीय नृत्य का अनूठा समागम 

विद्यार्थियों ने गजल 'चुपके चुपके रात दिन' पर भी अपने नृत्य भाव प्रदर्शित किए और गीत 'ताल से ताल मिला' और 'घर मोरे परदेशिया' पर भी नृत्य जुगलबंदी प्रस्तुत की। राग कदना कुथगलम पर भरतनाट्यम गुरु रोबिन ए ने तिल्लाना पर और भरतनाट्यम गुरु तनाया भट्टाचार्य ने आनंदा तांडव को प्राचीन शास्त्रीय नृत्य शैली से दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया।

वाद्ययंत्रों से इन्होंने बांधा समां 

Advertisment

इंस्ट्रूमेंट गुरु सूर्यकांत चौधरी (वायलिन), सुमन बिस्वास (मृदंगम), सूरज पांडेय (बांसुरी) ने भी अपने वाद्ययंत्रों के जरिये नृत्य विहार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति, आशा मूर्ति , ऋचा मूर्ति , उषा गुप्ता, डा. प्रभाकर गुप्ता, डा.अनुज कुमार, डा.शैलेश सक्सेना सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

bareilly news bareilly
Advertisment
Advertisment