Advertisment

दबंगों ने मकान पर चलाया बुलडोजर, पथराव में चार लोग घायल, 12 नामजद समेत 20 अज्ञात पर रिपोर्ट

बरेली के बहेड़ी में नैनीताल हाईवे के किनारे बने बेशकीमती मकान पर कब्जा करने की नीयत से दबंगों ने दो बुलडोजर चलाकर मकान ढाह दिया। मकान के अंदर लोग सो रहे थे।

author-image
Sudhakar Shukla
buldozer
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली संवाददाता

बहेड़ी। बरेली के बहेड़ी में नैनीताल हाईवे के किनारे बने बेशकीमती मकान पर कब्जा करने की नीयत से दबंगों ने दो बुलडोजर चलाकर मकान ढाह दिया। मकान के अंदर लोग सो रहे थे। विरोध होने पर हथियारों और लाठी डंडों से लैस लोगों ने जमकर दहशत फैलाई। पथराव के साथ ही महिलाओं से छेड़छाड़ भी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 12 लोगों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते इलाके में तनाव का माहौल है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

मकान में सो रहा था परिवार तभी घटना को दिया अंजाम, घटना सीसीटीवी में कैद

बहेड़ी के मोहल्ला शिकोहीनगर निवासी अफरोज बेगम ने पुलिस को बताया कि वर्षों पहले उन्होंने नैनीताल हाईवे किनारे मकान खरीदा था। इस मकान पर हरीशचंद्र पाल कब्जा करना चाहता है। बृहस्पतिवार सुबह 6:30 बजे हरिश्चंद्र पाल अपने 30 से अधिक साथियों को लेकर उनके मकान के बाहर आया। उस समय परिवारवाले मकान के अंदर सो रहे थे। तभी दो बुलडोजर की मदद से उनका मकान गिरा दिया। इससे मकान में सो रहे चार लोग घायल हो गए, कई अन्य चोटें आईं। अफरोज ने बताया कि परिवारवालों ने विरोध किया तो आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। दबंग के साथ आए लोग नाजायज हथियार और लाठी-डंडों से लैस थे। आरोपियों ने महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की।

इसे भी पढ़ें- बीएसए (कृषि) का कारनामा: टीएसी को नही दिए जांच से जुड़े अभिलेख, बैक डेट में पत्रांक डालकर तैयार किए आदेश

घटना की सूचना पर फोर्स लेकर पहुंचे सीओ

Advertisment

 घटना की सूचना मिलती ही सीओ अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संजय तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक दबंग फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके की वीडियोग्राफी कराई और घायल हाजी सईद अहमद, नसीम अहमद, शिफा व अफरोज बेगम को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।

इसे भी पढ़ें-छह डॉक्टरो का स्वास्थ्य विभाग को बाय बाय, दो और देंगे इस्तीफा

पिछले साल नवंबर में भी की थी तोड़फोड़

पीड़ित अफरोज बेगम ने बताया कि 8 नवंबर 2024 को भी आरोपियों ने उसके मकान पर कब्जा करने की नीयत से तोड़फोड़ की थी। घटना की वीडियो उसके पास मौजूद है। मकान को ढहाए जाने की बृहस्पतिवार की वीडियो भी उसके पास मौजूद है। आरोपी दबंग और भू माफिया किस्म के हैं। उनकी शासन-प्रशासन में अच्छी पैठ है, जिसके चलते उनके खिलाफ पुलिस-प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है। 

Advertisment

इसे भी पढ़ें-गौंसगंज में पुलिस ने 11 परिवारों को फिर से बसाया, एसएसपी के आदेश का असर लाया रंग

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

अफरोज बेगम की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी हरिश्चंद्र पाल निवासी गांव शरीफनगर हाल निवासी आर्यनगर, सुरेंद्र कुमार निवासी शेखुपुर, टीकम सिंह निवासी जाजूनागर, मनोज शर्मा निवासी महादेवपुरम, टीकम भाटी, मोहन सिंह निवासी मोहल्ला बाजार, मोहम्मद आरिफ निवासी राजा गार्डन, अक्षय मंगलम निवासी जाजूनागर, मंजूर अहमद, शारिक निवासी मोहल्ला मदार नगर, आफताब, जावेद निवास इस्लामनगर के अलावा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Advertisment
Advertisment