/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/28/I5TLTmdsM9Qx3WiGq8mV.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बरेली। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर में गुरुवार रात एक कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इससे सवार बरेली के दो दोस्तों की मौत हो गई। दिल्ली से दवा लेने के बाद दोनों दोस्त अपने घर बरेली लौट रहे थे। हादसे का पता लगने पर दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया।
जनपद बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के मोहल्ला आलमगीरीगंज निवासी 39 वर्षीय शोभित गोयल मेडिकल स्टोर चलाते थे, जबकि थाना किला के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी 33 वर्षीय शोभित सक्सेना एक मेडिकल कंपनी में एमआर थे। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। शोभित सक्सेना गुरुवार सुबह अपने दोस्त शोभित गोयल को दवा दिलाने के लिए दिल्ली गए थे।
दिल्ली से लौटते समय रामपुर में हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात दोनों निजी कार में दिल्ली से अपने घर बरेली लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे रामपुर जिले में नेशनल हाईवे पर झुनइया पुल पर उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों दोस्त बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद रामपुर पुलिस मौके पर जा पहुंची। इसके बाद दोनों घायलों को किसी तरह कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस में जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें-बडे़ बीजेपी नेता नेता ने लखनऊ किया फोन... कृषि विभाग में हड़कंप... जानिए क्यों
दोनों घरों में मचा कोहराम, इलाके में पसरा मातम
रामपुर पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी तो दोनों घरों में कोहराम मच गया। रात में ही दोनों के परिजन रामपुर के लिए रवाना हो गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के पार्थिव शरीर उनके घर लाए गए। इसका पता लगने पर आसपास वाले और रिश्तेदार अंतिम दर्शन के लिए दौड़ गए। दोनों घरों में कोहराम मचा तो इलाके में मातम छा गया।
ज्यादा समय साथ बिताते थे दोनों
नजदीकी लोगों का कहना है कि दोनों दोस्त ज्यादा से ज्यादा समय एक साथ बिताते थे। दिल्ली से दवा शोभित गोयल को लेने थी, लेकिन दोनों दोस्त साथ में गए थे। दिल्ली से हंसी खुशी दोनों घर अपने घर को चले थे। उन्होंने फोन करके इसकी सूचना भी अपने घरवालों को दे दी थी। परिवार वाले उनका इंतजार कर रहे थे। वे तो घर नहीं पहुंचे, लेकिन रात में उनके हादसे का शिकार होने की सूचना पहुंच गई।
रहे।
इसे भी पढ़ें-Bareilly : बाट माप विभाग के बाबू ने इंस्पेक्टर के कमरे में बंदकर युवक को पीटा
10 दिन पहले हुई शोभित सक्सेना की शादी
हादसे का शिकार हुए शोभित सक्सेना का 10 दिन पहले ही शहर की रहने वाली एक युवती से विवाह हुआ था। इससे घर में खुशियों भरा माहौल था। पत्नी के हाथों की मेंहदी भी नहीं छूट पाई कि शोभित उसे अकेले छोड़कर चले गए। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
आखिरी दम तक नहीं छोड़ा एक-दूसरे का साथ
आखिरी दम तक दोनों दोस्त एक साथ रहे। दोनों की अर्थी भी एक ही साथ निकाली गई। शोभित गोयल दवा लेने के लिए दिल्ली गए थे तो उनके शोभित सक्सेना भी गए। नजदीकी लोगों के बीच इसी बात को लेकर चर्चा रही कि जीते जी दोनों एक साथ रहे, और आखिरी सांस भी दोनों ने एक साथ ली।
इसे भी पढ़ें-2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को हटाने का संकल्प
बुझ गया सक्सेना परिवार का चिराग
शोभित गोयल और शोभित सक्सेना दोनों दोनों ही अपने-अपने माता-पिता के अकेले बेटे थे। इससे उनका पालन पोषण बड़े ही लाड़ प्यार से हुआ था। मगर जब माता-पिता की सेवा करने का समय आया तो उन्हें छोड़कर दोनों चले गए। शोभित गोयल के दो बेटों में बड़ा 14 और छोटा 11 वर्ष का है।