Advertisment

सूरते स्मार्ट सिटी बरेली... एक साल में भी सड़क नहीं बनवा पाए अफसर तो भड़कीं महिलाएं, नगर आयुक्त की गाड़ी रोकी

स्मार्ट सिटी की चकाचौंध में बरेली के कई इलाके सालों से बदहाल पड़े हैं मगर लोगों की तमाम गुहार के बाद भी अफसर उनकी सुध नहीं ले रहे। एक साल से सड़क न बनने पर वार्ड-19 की आलोकनगर कॉलोनी की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और नगर आयुक्त का गाड़ी घेर ली।

author-image
KP Singh
Smart City Bareilly
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। कहने को तो बरेली स्मार्ट सिटी हो गया है लेकिन आज भी यहां की गड्ढायुक्त सड़कों शहर के बाशिंदे हिचकोले खा रहे हैं। शहर के वार्ड-19 की आलोकनगर कॉलोनी में एक साल से सड़क उखड़ी पड़ी है। जनता बदहाली के आंसू बहा रही है। अफसर सिर्फ आश्वासन नाम की घुट्टी पिला रहे हैं। इस पर कॉलोनी की महिलाओं का सब्र जवाब दे गया। भड़कीं महिलाएं इकट्ठा होकर नगर निगम पहुंच गई और नगर आयुक्त की गाड़ी घेरकर जमकर विरोध जताया।

यह भी पढ़ें- बरेली के मेयर ने पद का दुरुपयोग कर इकट्ठा कर ली हजारों करोड़ की संपत्ति, जांच शुरु

बरेली नगर निगम के अफसरों की टालमटोल की वजह से बुरी तरह जर्जर हो चुकी सड़क साल भर बाद भी नहीं बन पाई तो वार्ड-19 की आलोकनगर कॉलोनी की तमाम महिलाएं नगर निगम पहुंच गईं। उन्होंने नगर आयुक्त की गाड़ी रोककर उन्हें अपनी समस्या सुनाई और निर्माण विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया। इसके बाद निर्माण विभाग पहुंचकर भी शिकायत की।

यह भी पढ़ें- नगर निगम में चहेते ठेकेदार को काम दिलाने के लिए कमीशन का खेल, जनता फेल

Advertisment

महिलाओं ने नगर आयुक्त को बताया कि उनकी कॉलोनी में रईस खां डेयरी वाले के मकान से मुकंदी लाल के मकान तक 130 मीटर लंबी सड़क बुरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर कदम-कदम पर गहरे गड्ढे होने की वजह से उस पर चलना मुश्किल है। बाइक चलाने वाले अक्सर गिर जाते हैं, बच्चे भी ठोकर खाकर चोटिल होते रहते हैं। कॉलोनी के लोग करीब एक साल से नगर निगम के अफसरों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन हर बार कोई न कोई आश्वासन देकर उन्हें टाल दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- Bareilly के पूर्व एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट पर गिरी सितारगंज हाईवे भूमि घोटाले की गाज

एक साल से प्रस्ताव तैयार करने का बना रहे बहाना

कॉलोनी की गुलशन, निधि, सीमा शर्मा, सपना, नीलम आदि महिलाओं ने नगर आयुक्त से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की। उनके साथ आए अनुज कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलोनी के लोग निर्माण विभाग के इंजीनियरों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। एक साल से प्रस्ताव तैयार करने का बहाना बनाते आ रहे हैं लेकिन सड़क का निर्माण नहीं करा रहे हैं।

Advertisment
Advertisment