Advertisment

Bareilly News: बरेली में महिलाएं कैफे की आड़ में चला रही थीं हुक्का बार, पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 13 पकड़े

बरेली के डीडीपुरम में दो महिलाएं हुक्का बार चला रही थीं। एसपी सिटी ने पुलिस के साथ छापा मारकर हुक्का बार संचालिका समेत तीन महिलाओं और वहां मौजूद मिले 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को मौके पर नौ हुक्के भी मिले हैं।

author-image
Sanjay Shrivastav
एडिट
Hookah bar
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली वाईबीएन संवाददाता

बरेली शहर के थाना प्रेमनगर के डीडीपुरम में दो महिलाएं कैफे की आढ़ में हुक्का बार चला रही थीं। एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव ने प्रेमनगर पुलिस के साथ छापा मारकर हुक्का बार संचालिका समेत तीन महिलाओं और वहां मौजूद मिले 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को मौके पर नौ हुक्के भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें- सुहागरात पर बोली दुल्हन-मुझे छुआ तो जहर खा लूंगी

प्रेमनगर इलाके में डीडीपुरम का मामला, एसपी सिटी को मिली थी गोपनीय सूचना

डीडीपुरम में एकतानगर को जाने वाली सड़क पर कई कैपे संचालित हैं। एसपी सिटी मानुष पारीक को कैफै की आढ़ में हुक्का बार चलने की गोपनीय सूचना मिली। गुरुवार रात करीब आठ बजे एसपी सिटी ने सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव और प्रेमनगर पुलिस के साथ डीडीपुरम जाकर कई कैपे पर छापा मारा। पुलिस को देखकर कैपे में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। 

यह भी पढ़ें- Heatwave के लिए हो जाये तैयार, इस बार आसमान से बरसेगी आग

नौ हुक्का बरामद, कुछ संदिग्ध चीजें भी मिलीं

पुलिस के अनुसार एक कैपे का संचालन दो महिलाएं कर रही थीं, हुक्का बार चलाया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारा तो हुक्का बार में 10 लोग पकड़े गए। मौके पर नौ हुक्का और कुछ संदिग्ध चीजें भी पुलिस को मिलीं। पुलिस ने हुक्का बार चलाने वाली समेत तीन महिलाओं और वहां मिले 10 पुरुषों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पुलिस हुक्का बार में आने वाले अन्य लोगों को तलाश रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- शादी की सालगिरह पर डांस करते-करते गश खाकर गिरे व्यापारी वसीम, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा 

युवक-युवतियों को तरह-तरह के फ्लेवर मिलाकर कराया जाता है नशा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हुक्का बार में लोगों को तरह-तरह के फ्लेवर मिलाकर नशा कराया जाता है। इससे यहां कई युवक-युवतियां नशा करने आते हैं, जिन्हें आसपास के दुकानदारों ने धुआं उड़ाते भी देखा था। चूंकि हुक्का बार संचालिका हिंदू संगठन से जुड़े होने का दावा करती हैं, जिससे कोई खुलकर विरोध नहीं कर पाया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

bareilly news bareilly police
Advertisment
Advertisment