/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/15/YxT1fmZy7KBv45BvxNwI.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करते हुए बरेली के परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेस लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं अभियानों की जानकारी दी गई। विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्मार्ट टीवी के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
इसे भी पढ़ें-MJP Rohilkhand University के स्वर्ण जयंती समारोह में दिखी महाकुंभ की झलक
अभियान के अंतर्गत मुख्य रूप से इन योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।
1. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM YUVA) – इसमें युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
2. उत्तर प्रदेश फार्मर रजिस्ट्री आईडी (किसान रजिस्ट्री कार्ड) – इसके अंतर्गत किसानों को भूमि दस्तावेजों की महत्ता व सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दी गई।
3. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना – ग्रामीणों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया गया ताकि वे ऊर्जा आत्मनिर्भर बन सकें।
4. ऊर्जा विभाग की OTS (वन टाइम सेटलमेंट) योजना – बिजली के विलंबित भुगतानों के समाधान हेतु विशेष छूट व लाभों की जानकारी दी गई।
इसे भी पढ़ें-1527 करोड़ से संवरेगी बरेली-बदायूं फोरलेन की सूरत, जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन
5. फैमिली आईडी (एक परिवार, एक पहचान) – नागरिकों को परिवार पहचान पत्र बनाने हेतु प्रेरित किया गया।
6. सड़क सुरक्षा अभियान – ग्रामीणों और बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
7. पोषण अभियान – संतुलित आहार, कुपोषण से बचाव एवं गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई।
8. स्वच्छ भारत मिशन – स्वच्छता के महत्व को रेखांकित कर ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
9. संचारी रोग नियंत्रण – हैजा, मलेरिया, डेंगू आदि से बचाव और उपचार की जानकारी दी गई।
इसे भी पढ़ें-घर में घुसकर पड़ोसियों ने अधिवक्ता पर किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
डिजिटल जागरूकता अभियान से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ताकि वे इनका अधिकतम लाभ उठा सकें। इन योजनाओं ने ग्रामीण विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। डीएम रविन्द्र कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अभियान से ग्राम विकास, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।