Advertisment

Mahashivratri पर शिवालयों में भक्तों की लम्बी कतारें, जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धा

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर जिले के शिव मंदिरों में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु रात 12 बजे से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतारों में खड़े हो गए।

author-image
Sudhakar Shukla
shivratri
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर जिले के शिव मंदिरों में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु रात 12 बजे से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतारों में खड़े हो गए। पूरा माहौल “बम बम भोले” और “हर हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों से भक्तिमय हो उठा।

शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़, जलाभिषेक के लिए उमड़ी आस्था

नाथ मंदिर समेत शहर के प्रमुख शिवालयों में भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। भक्तगण पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव की आराधना में लीन दिखे। मंदिरों में रुद्राभिषेक, हवन और विशेष आरती का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेकर पहुंचे और ब्रह्ममुहूर्त में विधिपूर्वक भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भोर से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

इसे भी पढ़ें-Jain mandir बिहारीपुर में त्रिदिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

shivratri
टीवरीनाथ मंदिर

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बरेली का हर कोना शिवमय नजर आया। मंदिरों में भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई दी, और हर ओर भक्तों में उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आराधना की, रुद्राभिषेक किया और भक्ति में लीन होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं, जहां जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। कांवड़ियों ने गंगाजल चढ़ाकर भोलेनाथ का अभिषेक किया। पूरे शहर में आस्था, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Advertisment

इसे भी पढ़ें-Mahashivratri : जय जय भोले भंडारी... तेरी महिमा है न्यारी...

shivratri
बनखंडीनाथ मंदिर

शिवभक्ति में लीन दिखे श्रद्धालु

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इसी बीच टीवरीनाथ मंदिर में जल चढ़ाते डॉक्टर अरुण कुमार एवं वन्य पर्यावरण मंत्री ने विशेष पूजन कर भगवान शिव की आराधना की और पूरे विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भस्म और फल-फूल अर्पित कर भोलेनाथ का अभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरों में भजन-कीर्तन गूंजने लगे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

इसे भी पढ़ें-श्रीकृष्ण की नगरी में दानिया खान से बनी राधा, यमुना में स्नान कर लिए हर्षित के साथ सात फेरे

Advertisment
arun
डॉक्टर अरुण कुमार वन्य एवं पर्यावरण मंत्री और निवर्तमान विधायक राजेश कुमार मिश्रा पप्पू भरतौल

बनखंडीनाथ मंदिर में शिवरात्रि पर भव्य पूजन और अभिषेक

विशेष आरती और अभिषेक के दौरान "हर हर महादेव" के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। कई भक्त व्रत रखकर शिव साधना में लीन रहे और रात्रि जागरण कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए, जिससे भक्तों को दर्शन और पूजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बनखंडीनाथ
बनखंडीनाथ मंदिर
Advertisment
Advertisment