/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/26/rVmgekOtiRM3RyMMSvfZ.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बरेली। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से पुष्प सप्ताह (Flower week) का आयोजन किया गया। इसमें मंडला एक सौम्या अग्रवाल की पहल पर विभिन्न चौराहों और प्रतिष्ठानों के सामने कुछ प्रदर्शनी लगाई गई। यह पुष्प प्रदर्शनी एक सप्ताह तक लगी रहेगी।
इसे भी पढ़ें-मनाया गया संविधान, लोकतंत्र और मतदान जागरुकता दिवस
वरिष्ठ अधिकारियों ने किया पुष्प सज्जा स्थलों का निरीक्षण
मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक डॉ राकेश सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, तथा उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण मणिकनंद ए ने विभिन्न स्थलों पर जाकर पुष्प सज्जा देखी। कमिश्नर की इस पहल की चहुंओर सराहना हुईं।
इसे भी पढ़ें-Bareilly: मंदिर में माता-पिता पूजा करते रहे, बेटे को ट्रैक्टर ने कुचल दिया
जन सहयोग से सफल हुआ पुष्प सप्ताह का आयोजन
पुष्प सप्ताह के आयोजन ने जन सहयोग से जन आन्दोलन का रूप ले लिया। इसमें शहर के प्रत्येक नागरिक ने स्वेच्छिक भागीदारी की। विभिन्न संस्थाएँ और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी सहयोग प्रदान किया।
इसे भी पढ़ें-महाशिवरात्रि पर कैंट विधायक ने नाथ नगरी मंदिरों में की परिक्रमा
पुष्प सप्ताह के तहत स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर दिया गया जोर
कुछ समय पूर्व कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने महाशिवरात्रि पर शहर के नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की थी। , पुष्प सप्ताह में अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों, संस्थाओं, कार्यालयों के बाहर साफ-सफाई के उपरान्त उनके सम्मुख रुचि एवं क्षमता अनुसार पुष्प/गमले प्रदर्शित करने कहा गया था। फ्लावर शो का उद्देश्य शहर में पर्यावरण व स्वच्छता के प्रति लोगों में नई चेतना विकसित करना तथा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर की आभा को बढ़ाना है।