Advertisment

शहीदी दिवस : कभी भुलाया नहीं जा सकता शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लखनऊ कार्यालय में बरेली के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने शहीदी दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

author-image
KP Singh
कांग्रेस जिलाध्यक्ष
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लखनऊ कार्यालय में बरेली के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने शहीदी दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि भारत के वीर सपूत इंकलाब जिंदाबाद, साम्राज्यवाद मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाते हुए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु फांसी पर चढ़े थे। उन्होंने कहा कि 23 मार्च 1931 यह वह दिन है जब भारत के तीन अमर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को ब्रिटिश हुकूमत ने फांसी पर चढ़ा दिया था, उनके बलिदान ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को और गति प्रदान की थी। उनके बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बरेली दौरा, 940 करोड़ की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणा बना। इन क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत की चूल्हें हिला कर रख दी थी। उनकी नींद हराम कर दी थी, जिस कारण पूरी अंग्रेजी हुकूमत उनके पीछे पड़ी हुई थी। 

Advertisment

यह भी पढ़ें- बरेली का एक ऐसा रोड... जहां से आज तक अतिक्रमण नहीं हटवा पाए अफसर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ओमवीर यादव ने कहा कि देश की आजादी में अनेकों वीर सपूतों का बलिदान शामिल हैं। शहीदी दिवस पर हम सभी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के साथ-साथ सभी वीर क्रांतिकारियों को नमन करते हैं।

यह भी पढ़ें- नगर निगम बरेली: स्मार्ट सिटी के नाम पर लूट सके सो लूट...

देशभक्ति का जज्बा पैदा करते हैं क्रांतिकारियों के विचार

पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ. केबी त्रिपाठी ने कहा कि आज शहीदी दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को हम नमन करते हैं, इन क्रांतिकारियों के विचार उनकी लिखी किताबें, उनके आदर्श आज भी युवाओं को देशभक्त और न्याय की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण कांत शर्मा ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शहीदी दिवस के अवसर पर भारत के वीर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन किया।

Advertisment
Advertisment
Advertisment