/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/17/OOvTAXrfAyYncNil9g6H.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बरेली। सुदृढ़ शक्ति फाउंडेशन की ओर से 20 फरवरी से त्रिबटी नाथ मंदिर प्रागंण के सत्संग भवन में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा 26 फरवरी तक चलेगी। कथा व्यास श्री वृंदावन धाम से आ रहे आचार्य विमल कृष्ण शास्त्री जी महाराज होंगे। बीस फरवरी को कलश यात्रा निकाली जायेगी। दोपहर तीन बजे से कथा का आरंभ होगा।
डॉ. ऋचा दीक्षित ने प्रेस वार्ता में साझा किए कार्यक्रम के उद्देश्य
फाउंडेशन की अध्यक्ष डा.ऋचा दीक्षित ने एक प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी तथा कथा के उद्देशयों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कथा का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए, समाज में धर्म के नाम पर व्याप्त भ्रांतियां, अज्ञानताओं, से बच्चियों ,महिलाओं को बचना है। संस्था चाहती है कि श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से धार्मिक एवं नैतिक संस्कारों का उन्नयन हो सके । वह जीवन के प्रत्येक मार्ग पर सशक्त, सबल एवं निर्भीक बन सकें । सांस्कृतिक ज्ञान के माध्यम से महिलाएं , बच्चियां जीवन में आध्यात्मिक शांति,मानसिक शांति की ओर अग्रसर हो सके एवं विवेकवान बन सकें और अपनी दैविय शक्तियों को पहचान सके। अपने जीवन में एवं उज्जवल भविष्य का निर्माण करने में सक्षम बन सकें।
इसे भी पढ़ें-Bareilly : किसानों के साथ धोखा... बीज का नहीं मिला एक भी दाना, कागजों में लहलहा रही फसल
आचार्य विमल कृष्ण शास्त्री महाराज होंगे कथा व्यास, निकलेगी कलश यात्रा
डा. ऋचा ने बताया कि इन्हीं सब विषयों को लेकर श्रीमद् भागवत कथा की अमृतमयी वेला सात दिन तक तीन बजे से हरि इच्छा तक चलेगी। 20 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा सुबह नौ बजे से टीबरी नाथ मंदिर परिसर से आरंभ होकर एमबी इंटर कॉलेज, गांधीनगर चौराहा से होकर धर्म कांटा से होते हुए वापस टीबरी नाथ मंदिर परिसर में पहुंचेगी। कलश यात्रा का संचालन व संयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें-Jananayak Kapuri Thakur की पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदृढ़ शक्ति फाउंडेशन के बारे में डा. ऋचा दीक्षित ने बताया कि इस संस्था की स्थापना 2021 में पुणे महाराष्ट्र में की गई थी। उन्होंने कहा कि उनके माता पिता की प्रेरणा और संस्कारों से उन्होंने इस संस्था की स्थापना की। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि हर महिला एक देवी स्वरूप होती है। हम सभी उस परम पिता परमेश्वर के अंश हैं, इसलिए इस संस्था का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण व बच्चों के कल्याण के लिए रखा गया है।
त्रिबटी नाथ मंदिर में 20 से 26 फ़रवरी तक होगी श्री मदभागवत कथा
अगर मातृश्कित का सशक्तिकरण होगा तब देश भी मजबूत होगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बाहरी व आंतरिक शक्तियां जिम्मेदार हैं। उस ईश्वरीय शक्ति से जुड़ना जो इस पूरे जगत का पालनहार है, सभी के लिए आवश्यक है। यह बात उनको उस वक्त समझ में आई जब श्री जी , महादेव और हनुमान भाई ने कृपा की ओर मुझे एक उद्देश्य मिला कि धर्म के द्वारा ज्ञान एक ऐसी नींव है जो बचपन से अगर हर एक बच्चे के मन में डाली जाए तो पापों का जन्म भी कम होगा और हम सब जिसकी तलाश में है शांति और आनंद उसकी भी अनुभूति कर पाएंगे..इस श्री मद भागवत के भागवत कथा के बाद कई लोगों में आस्था और अपने धर्म और नीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
इसे भी पढ़ें-जस क्रिकेट एकेडमी मेरठ और आईके कलेक्शन बरेली के बीच पहला मुकाबला
प्रेस वार्ता में उपजा प्रेस क्लब की ओर से आयोजन को सार्थक पहल बताते हुए सभी से इसमें पहुंचने व कथा श्रवण की अपील की गई। आमंत्रण दिया। इस अवसर पर विवेक मिश्रा, डा. दीपमाला शर्मा, डा. शालिनी भी उपस्थित रहीं।