Advertisment

प्रधान सुरेश पाल सिंह ने बदायूं में बिल्सी से ठोकी विधानसभा टिकट की दावेदारी

लगातार 35 साल से प्रधानी चला रहे पश्चिमी यूपी के नेता ठाकुर सुरेश पाल सिंह ने इस बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर बदायूं की बिल्सी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का दावा ठोका है।

author-image
Sudhakar Shukla
sp ticket
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। लगातार 35 साल से प्रधानी चला रहे पश्चिमी यूपी के नेता ठाकुर सुरेश पाल सिंह ने इस बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर बदायूं की बिल्सी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का दावा ठोका है। सुरेश पाल सिंह इससे पहले महान दल के टिकट पर एक बार बिल्सी विधानसभा और शिवसेना के टिकट पर आंवला से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में सुरेश पाल सिंह को महान दल के टिकट पर 29 हजार वोट मिले थे। 

इसे भी पढ़ें-होली पर लालकुआं-राजकोट और अमृतसर-गोरखपुर के बीच चलेंगी दो और स्पेशल ट्रेनें

बिल्सी से विधानसभा और आंवला से लड़ चुके हैं लोकसभा का चुनाव

बरेली की फरीदपुर तहसील के गांव रायपुर हंस के रहने वाले सुरेश पाल सिंह की गिनती बड़े क्षत्रिय नेताओं में होती है। ठाकुर सुरेश पाल सिंह क्षेत्रीय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है। वह ठाकुरों के अलावा अन्य समाज में भी काफी वर्चस्व रखते हैं। वर्तमान में यह बदायूं के उझानी कस्बे में रहते हैं। पड़ोस के गांव गोविंदपुर से इनकी पत्नी प्रधान चुनी जाती हैं। इस तरह से उनके परिवार में एक साथ दो गांव की प्रधानी चलाने का रिकॉर्ड है। वर्तमान में सुरेश पाल सिंह समाजवादी पार्टी में है और बदायूं की बिल्सी विधानसभा सीट पर वर्ष 2027 में एमएलए का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें-डेढ़ करोड़ की जमीन हड़पने के आरोप में पूर्व सांसद के भाई समेत पांच पर केस दर्ज

Advertisment

जनता के बीच में बेहद लोकप्रिय हैं प्रधान सुरेशपाल सिंह 

प्रधान सुरेश पाल सिंह बताते हैं कि उनके लगातार प्रधान बनने की वजह यह है कि वह अपनी जनता के लिए दिन रात खड़े रहते हैं। दोनों गांवो में किसी के घर भी लड़की की शादी हो। या फिर कोई बीमार हो। या अन्य कोई जरूरत हो तो वह हमेशा उपलब्ध रहते हैं। उनकी दो कारें सिर्फ गांव वालों की सेवा के लिए खड़ी रहती हैं। यहां तक कि उनके गांव में कोई भी व्यक्ति अगर तीर्थ यात्रा पर जाए तो भी वह अपनी गाडी से उसको भेज देते हैं। 

इसे भी पढ़ें-POCSO Act: ताउम्र जेल में रहेगा 8 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला

गरीबों को पट्टे में दे दी गांव की जमीन 

प्रधान सुरेश पाल सिंह कहते हैं कि उनके गांव में ग्राम पंचायत की जो भी जमीन थी, वह उन्होंने गरीबों को पट्टे करा दी। गांव का राशन कोटा एक गरीब आदमी को दे दिया। पीएम आवास समेत जितनी सरकारी योजनाए हैं, उनका फायदा गांव के हर व्यक्ति को होता है। वह जनता की सेवा में दिन रात लगे रहते हैं। इसी का नतीज़ा है कि जनता उनको पसंद करती है। यही हाल बिल्सी विधानसभा का भी है। वहां भी जनता उनको पसंद करती है।

Advertisment
Advertisment
Advertisment