/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/14/ns3ns7SuyF3mJ24JngMW.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान नें पूजा पाल के नेतृत्व में बरेली स्थित किला छावनी में बालिकाओं, युवतीओ और वृद्ध महिलाओं को पुष्पमाला पहनाने के बाद उपहार देकर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।
इसे भी पढ़ें-Bareilly के पूर्व एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट पर गिरी सितारगंज हाईवे भूमि घोटाले की गाज
महिलाओं का किया सम्मान
इस मौके पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने बताया आज राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान नें महिलाओं को निरोगी, शिक्षित, आत्मनिर्भर, और सशक्त रहने के लिए बालिकाओं को, युवतीओ को, और वृद्ध महिलाओं को पुष्पमाला पहना कर और उपहार देकर सम्मान किया है राष्ट्रीय महिला दिवस भारत की पहली महिला 15 अगस्त 1947 को आजाद भारत की राज्यपाल बनी सरोजिनी नायडू की जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है सरोजिनी नायडू को उनकी कविताओं के कारण भारत कोकिला जैसे उपनाम दिए गए थे।
इसे भी पढ़ें-चहेते ठेकेदार को काम दिलाने के लिए कमीशन का खेल, जनता फेल
मनाया राष्ट्रीय महिला दिवस
उनको साहित्य में योगदान के लिए दुनिया भर में जाना जाता है उन्होंने अशिक्षित और पीड़ित महिलाओं को अपना पक्ष रखने के लिए सरकार में पहल की जिससे महिलाएं निरोगी, शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनकर नए भारत के निर्माण में महिला सशक्तिकरण में सहयोगी बने इसी क्रम में आज राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान महिलाओं को सम्मानित करके राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया है।
इसे भी पढ़ें-नाला चिन्हांकन की गलत सूचना देने पर अधिशासी अभियंता जल निगम का स्पष्टीकरण तलब
कई लोग हुए शामिल
राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, संरक्षक हरी बाबू खंडेलवाल चीनी वाले, वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल, जे. आर गुप्ता, रामकिशोर, राकेश कुमार मौर्य, भीकम सिंह, पूजा पाल, शारदा देवी, अनिता सैनी, सोनी पाल, आशा, रामप्यारी, राधा शर्मा, शीला, सुनीता मौर्य, मोनिका पाल, मनु सिंह आदि महिलाएं ने भाग लिया।