/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/27/u5b4ssH6RJCt16C76iF8.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
मंडल रेल प्रबंधक का अधूरी परियोजनाएं शीघ्र पूरा करने पर जोर
मंडल रेल प्रबन्धक इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा ने 76वें गणतंत्र दिवस पर रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम, इज्जतनगर में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल के जवानों एवं सिविल डिफेंस, इज्जतनगर के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन (नरवो), इज्जतनगर द्वारा संचालित विद्यालयों व पीएम केन्द्रीय विद्यालय, पूर्वोत्तर रेलवे के बच्चों द्वारा पीटी शो एवं योगा अभ्यास ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ताईक्वांडो के बच्चों ने अनेक कर्तव दिखाकर दर्शकों के मस्तिष्क पटल पर अमिट छाप छोड़ी।
इसे भी पढ़ें-मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में प्रगति लाने के निर्देश
संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने कहा कि आज का दिन हमको संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। सुश्री वीणा सिन्हा ने सीमा पर तैनात सेना एवं सुरक्षा बल के जवानों के पराक्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा तथा विषम परिस्थितियों में भी देश की एकता एवं अखंडता को बनाये रखने में अपना अतुलनीय योगदान देने के लिए आभार व्यक्त किया।
इसे भी पढ़ें-गणतंत्र दिवस पर नगर निगम ने निकाली स्वच्छता रैली
सुरक्षित, आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध करा रहा है।
उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे अपने तीनों मंडलों-इज्जतनगर, वाराणसी एवं लखनऊ के 505 स्टेशनों के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध करा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे को भारतीय रेल स्तर पर संरक्षा शील्ड, रेल मदद शील्ड तथा सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु गोविंद वल्लभ पंत शील्ड प्राप्त करने का गौरव मिला। आगे मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि इज्जतनगर मंडल रेल परिवहन के प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए अपने उपयोगकत्र्ताओं को द्रुतगामी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने मंडल द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों के लिए मंडल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समेकित प्रयासों की सराहना तहेदिल से करते हुए आशा व्यक्त की।
इसे भी पढ़ें-जीआरएम स्कूल की नैनीताल रोड ब्रांच में मना गणतंत्र दिवस समारोह
2.82 करोड़ की आय प्राप्त हुई
वीणा सिन्हा ने बताया कि सघन टिकट जाँच अभियान के फलस्वरुप माह दिसंबर, 2024 तक 2.20 लाख बिना टिकट/अनियमित टिकट एवं बिना बुक सामान के मामले पकड़े गये। जिनसे रू. 11.78 करोड़ रेल राजस्व की प्राप्ति हुई। माल लदान के क्षेत्र में वित्तीय वर्ष माह दिसंबर, 2024 के अंत तक कुल 688 रेक की लोडिंग से रू. 132.65 करोड़ की रेल राजस्व आय प्राप्त हुई है। वाणिज्य सन्ड्री आय से वित्तीय वर्ष माह दिसंबर, 2024 तक रू. 3.84 करोड़ की रेल राजस्व आय प्राप्त हुई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में रू. 2.82 करोड़ की आय प्राप्त हुई थी। जो वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्राप्त आय गत वर्ष की समान अवधि में प्राप्त आय की तुलना में 36.17 प्रतिशत अधिक है जोकि लक्ष्य से 6.66 प्रतिशत अधिक है।
इसे भी पढ़ें-रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने भी धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
नरेन्द्र मोदी ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया लोकार्पण किया
अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत बरेली सिटी, हाथरस सिटी, इज्जतनगर एवं उझानी, रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य पूरा कर लिया गया है। यात्रियों को सस्ती एवं गुणवत्तायुक्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र संचालित हैं, जिसमें बरेली सिटी के केंद्र का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 नवम्बर 2024 को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया था। रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए पी.आर.एस. एवं यू.टी.एस. काउंटरों पर क्यू.आर. कोड डिवाइस से आॅनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रेल यात्रियों की यात्री सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 21 अक्टूबर 2024 से 22544/22543 लालकुआँ-बान्द्रा टर्मिनस-लालकुआँ एक्सप्रेस का नियमित संचलन आरम्भ किया गया तथा पर्यावरण एवं ऊर्जा के क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उदे्श्य से कासगंज स्टेशन पर क्विक वाटरिंग सिस्टम स्थापित किया गया है।
इसे भी पढ़ें-डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण, भारतीय संविधान के संकल्प को दोहराया
सभी परियोजनाओं को समय से करें पूरा।
सुरक्षा की दृष्टि से इज्जतनगर मंडल के 08 समपारों पर वाहनों के आवागमन पर निगरानी के लिये 24 कैमरे लगाये गये हैं। पेरिस में आयोजित ओलम्पिक गेम्स में पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की प्रियंका गोस्वामी ने 20 किमी. वाक् रेस में भारत का प्रतिनिधित्व किया। ये उपलब्धियाँ पूर्वोत्तर रेलवे के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। रेल प्रबन्धन में कर्मचारी संगठनों का निरन्तर पूर्ण सहयोग मिल रहा है। रेल प्रशासन व कर्मचारी संगठनों के बीच सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध व्याप्त है। उन्होंने अपील की कि सभी परियोजनाओं को समय से पूरा करें। रेल संरक्षा एवं सुरक्षा के कार्यों को प्राथमिकता दें। यात्री संतुष्टि एवं राजस्व बढ़ोत्तरी के लक्ष्य को प्राप्त करें। परिसर को साफ-सुथरा रखने में अपना पूर्ण योगदान दें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी के सामूहिक प्रयासों से पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा और देश को आगे बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान देगा।
आधुिनक सुिवधओं का किया निरीक्षण
ध्वजारोहण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक, सुश्री वीणा सिन्हा ने नरवो द्वारा संचालित सभी स्कूलों का भ्रमण कर शिक्षा से संबंधित आधुिनक सुिवधओं का निरीक्षण कर शिक्षा के उच्च स्तर को बनाये रखने के दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. यू.एस. नाग, शाखा अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियन एवं एसोसिएशनों के पदाधिकारी, रेल कर्मचारी एवं उनके परिजन भारी संख्या में उपस्थित थे।