/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/AIr58OLdR7RLC2UBjS5E.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बरेली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एडवोकेट राशि पाराशरी को आज की रचनात्मक नारी " सम्मान से विभूषित किया गया। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि नारियों ने समाज, परिवार और देश के लिए हमेशा बलिदान दिया है। महिलाएं हमेशा त्याग तपस्या और बलिदान में आगे रही हैं।
इसे भी पढ़ें-बीज का गन्ना लेकर जाते समय ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की जान गई
राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी व पदाधिकारियों ने किया सम्मानित
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की पुरुष एवं महिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में सिया टावॅर कर्मचारी नगर रोड पर हुए समारोह में एडवोकेट राशि पाराशरी को आज की रचनात्मक नारी " के सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरूण शुक्ला, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण भारद्वाज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार जोशी, राष्ट्रीय सदस्य मदन लाल शर्मा, मुकेश पांडे, मंडल महामंत्री विशाल शर्मा,महिला महानगर अध्यक्ष कृष्णा भारद्वाज और जिला उपाध्यक्ष विनीता दीक्षित ने मोतियों की माला, सुनहरी एवं फूलों की माला, उत्तरीय, स्मृति चिन्ह, पगड़ी मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । अभिनंदन पत्र का वाचन मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने किया। राशि पाराशरी को प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। सम्मान होते समय वेदमंत्रों का वाचन जिला उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने करके वातावरण धर्ममय कर दिया।
इसे भी पढ़ें-जमानत पर छूटे दहेजहत्या के आरोपी को शादी समारोह में गोली मारी, हालत नाजुक
सम्मान मिलने पर राशि पाराशरी ने व्यक्त किया आभार
अपने सम्मान पर राशि पाराशरी ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह भविष्य में और भी रचनात्मक कार्य समाज और देशहित में करती रहेंगी। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने वाणी वंदना प्रस्तुत करके किया। उन्होनें महिला के सम्मान में एक गीत भी सुनाया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में अरूण शुक्ला, प्रवीण भारद्वाज, रामकृष्ण शुक्ला विनीता दीक्षित और नीतू द्विवेदी ने भाषण में महिला शक्ति का विवरण दिया।
इसे भी पढ़ें-कालीबाड़ी में चल रहा था सट्टाघर, सरगना समेत 22 सट्टेबाज गिरफ्तार
नारी शक्ति के सम्मान में राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी का संदेश
राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने कहा कि संसार कि आधी आबादी में ऐसी महिलायें हैं, जिन्होंने परिवार, समाज और देशहित में अनेक बार बलिदान दिए और मानवता की रक्षा की। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें यही याद दिलाने के लिए आता है कि हम नारी शक्ति का उचित सम्मान करें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इनमें संतोष कुछ जोशी, अजयराज शर्मा, प्रवीण भारद्वाज, अनिल शर्मा, विशाल शर्मा, राशि पाराशरी, विनीता दीक्षित, नीतू द्विवेदी, रेनू मिश्रा, ममता शर्मा, कुशल भारद्वाज, कृष्णा भारद्वाज, अरुण शुक्ला, देवेंद्र शर्मा, वचन सारस्वत, मुकेश शर्मा, प्रमोद मिश्रा, मुकेश पांडे, पुनीत त्रिवेदी, रामकृष्ण शुक्ला, दीपक द्विवेदी, प्रखर पाठक, मधु शर्मा , मुकेश शर्मा, सुनीता मिश्रा, संगीता शर्मा, अनिल शुक्ला, बाद मनोज कुमार मिश्रा विष्णु स्वरूप भारद्वाज शामिल थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन महानगर अध्यक्ष कृष्णा भारद्वाज ने किया। आभार राष्ट्रीय सदस्य मदन लाल शर्मा ने किया।