Advertisment

समाजसेवी अश्वनी ओबेरॉय ने कराया राष्ट्र समृद्धि यज्ञ

राष्ट्र कल्याण की भावना से प्रतिष्ठित समाजसेवी अश्वनी ओबेरॉय ने माघ मोनी अमावस्या पर राष्ट्र समृद्धि यज्ञ कराया। उसमे ईश्वर से यज्ञ के माध्यम से प्रार्थना की हमारा राष्ट्र समृद्धिशाली बने।

author-image
Sudhakar Shukla
yagya
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। राष्ट्र कल्याण की भावना से प्रतिष्ठित समाजसेवी अश्वनी ओबेरॉय ने माघ मोनी अमावस्या पर राष्ट्र समृद्धि यज्ञ कराया। उसमे ईश्वर से यज्ञ के माध्यम से प्रार्थना की हमारा राष्ट्र समृद्धिशाली बने। उत्तरोत्तर तरक्की और उन्नति करे। अगर ऐसा होगा तो जन समुदाय की तरक्की स्वाभाविक होगी।

इसे भी पढ़ें-सड़क सुरक्षा की जागरूकता के लिए बनाई मानव श्रंखला

कुंभ महापर्व का संयोग खगोलीय गणना के अनुसार 12 साल बाद पड़ता है।

लोककल्याण में मोनी अमावस्या पर  1042 वा राष्ट्र समृद्धि  यज्ञ करते हुए यज्ञ पुरोहित पंडित हरिओम गौतम ने बताया कि कुंभ महापर्व का संयोग खगोलीय गणना के अनुसार 12 साल बाद पड़ता है। जब बृहस्पति ग्रह मेष में और सूर्य मकर में होते हैं ।
 बहुत सुंदर योग है। मकर में सूर्य और चंद्रमा के साथ बुध भी है। इस दिन गंगा स्नान का उत्तम फल मिलता है। गंगा न जा सकें तो घर पर बाल्टी में गंगा जल डालकर स्नान कर सकते हैं । यज्ञ जप तप ध्यान दान पुण्य से मन पवित्र होता है।

इसे भी पढ़ें-वक्फ संशोधन बिल: बरेलवी उलेमा ने किया जेपीसी कमेटी का समर्थन

अधिवक्ता परिषद ब्रज ने किया  स्वाध्याय मंडल

अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली ने कचहरी परिसर स्थित जिला कार्यालय पर स्वद्याय मंडल आयोजित किया। मुख्य वक्ता फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता उपदेश गुप्ता ने अधिवक्ताओं को "प्रति परीक्षा" विषय पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। उत्कृष्ठ कार्य के लिए अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला बरेली ने जिला शासकीय अधिवक्ता रीत राम राजपूत,  सहायक शासकीय अधिवक्ता  सुनील पाण्डे, दिगंबर पटेल, अनूप कोहरवाल ,सौरभ तिवारी का सम्मान किया।

Advertisment

इसे भी पढ़ें-अब 13 फरवरी तक चलाया जाएगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान

अधिवक्ताओं का किया आभार प्रकट।

सरंक्षक ईश्वरी प्रसाद वर्मा, जिलाअध्यक्ष ओमपाल सिंह, पूरन लाल प्रजापति, विनोद कनोजिया, हजारी लाल,  उन्मुक्त संभव शील, गौरव राठौर, अरविंद सिंह, केपी यादव, सुरजीत सिंह, नवीन शर्मा,  अखिलेश कुमार सक्सेना, योगेश गिरी गोस्वामी, पंकज सिंह, राणा प्रताप सिंह, सोमपाल मौर्य, राजीव वर्मा,रूपेश कुमार,संध्या आर्य,गीता कश्यप,  आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें। जिला ईकाई के अध्यक्ष ओम पाल सिंह ने कार्यक्रम में आए अधिवक्ताओं का आभार प्रकट किया।

Advertisment
Advertisment