/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/12/0318nvW2S3vaWyQUHJv9.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय में बुधवार को संत रविदास जयंती मनाई गई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि संत रविदास ने हमेशा सामजिक बुराइयों के खिलाफ अपने विचारों से बदलाव की शिक्षा दीं। संत रविदास जैसे महापुरुषों की शिक्षाएं हमें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करती हैं, भेदभाव मिटाने में उनके विचार ऊर्जा का काम करते हैं।
यह भी पढ़े- पुलिस भर्ती दौड़ परीक्षा : नहीं थमा सिलसिला... अब एक दिन में 6 अभ्यर्थियों के पैर टूटे
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पुराने समय में जिस तरह की सामाजिक कुरीतियां व्याप्त थीं आज भाजपा के राज में वहीं कुरीतियां फिर पैर पसार रहीं हैं जो एक स्वस्थ समाज के लिए उचित नहीं है। भाजपा समाज को वर्गों में बांटकर भेदभाव पैदा कर रही है, जिसे संत रविदास की बताई सीख से दूर कर सकते हैं।
यह भी पढ़े- पशुओं के लिए हरा चारा एवं उन्नत तकनीक के सरंक्षण पर मंथन
संत रविदास ने जातिगत भेदभाव दूर करने की अलख जगाई
बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि संत रविदास उन महान संतों में शामिल हैं जिनकी महान वाणी पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब में भी दर्ज होकर सदा के लिए अमर हो गई है। अपने विचारों से उस समय समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव को दूर करने की अलख जगाई। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष गोविंद सैनी ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं समाज में ऊंच-नीच की भावनाओं को समाप्त करने में मदद करती हैं। आज के परिदृश्य में उनकी शिक्षाएं लागू करना बहुत जरूरी हो गया है।
यह भी पढ़े- 20 बड़े defaulters पर करोड़ों का बकाया, प्रशासन ने जारी की आरसी
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता मो. साजिद, महासचिव पंडित दीपक शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, रणवीर सिंह जाटव, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, महासचिव डॉ. दीक्षा सक्सेना, सचिव संजय वर्मा एड., दीपक वाल्मीकि, नाजिम कुरैशी, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, कप्तान सिंह यादव, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सुनील सागर, बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, रमीज हाशमी, सम्राट अनुज मौर्या, संजीव कश्यप, संदीप मौर्या, राजेश्वरी यादव, उषा यादव, सविता यादव, कांशीराम भारती, अभिषेक सिंह, वरुण गिहार रेहान खान आदि मौजूद रहे।