/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/20/Ghll1b0rHKy3XPguyosU.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बरेली। सपा ने साल 2027 का लक्ष्य भेदने के लिए अखिलेश यादव के आह्वान पर पीडीए पंचायत लगाई। महानगर समाजवादी पार्टी की तरफ़ से पिछड़े वार्डो में फोकस कर पीडीए पंचायतों के जरिये माहौल तैयार किया गया। हरुनगला में सेक्टर प्रभारी अवधेश यादव द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसमें बड़ी संख्या में दलित और पिछड़े वर्ग के लोग जुटे।
इसे भी पढ़ें-"गुरु कृपा से ही भगवत प्राप्ति संभव: Acharya Shyam Bihari
महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने भाजपा पर साधा निशाना
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी और संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा वोट के समय आपसे जो वायदे करतीं हैं, सत्ता में आने के बाद उससे किनारा कर लेती हैं। विकास की बात पर हिंदू - मुस्लिम में उलझा देती है। कहा कि इनके नेता संविधान और लोकतंत्र को नहीं मानते। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर कोई जाति या वर्ग की बात नहीं कर सकता। उसे सबको एक निगाह से देखना चाहिए। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि मेयर, विधायक, मंत्री और सरकार सब कुछ तो भाजपा का है। फिर भी विकास में यह क्षेत्र पिछड़ा हुआ है।
इसे भी पढ़ें-यूनियन की मान्यता और नई भर्ती की मांग को लेकर बीमा कर्मियों का धरना प्रदर्शन और हड़ताल
धर्म और जाति की राजनीति करने वालों से सावधान रहें
ये लोग आपको धर्म के नाम पर जातियों के नाम पर लड़ाना जानते हैं। विकास कराना इनके वस की बात नहीं हैं। 2027 में आपको फिर मौका मिलेगा। अपनी सरकार चुनने का तो उस समय आप अपने हित वाली सरकार चुनना, पीडीए की सरकार चुनना। पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा को रामपुर गार्डन से इतना वोट नहीं मिलता। जितना झोली भरकर वोट इस हरुनगला की सम्मानित जनता भाजपा पर लुटा देती है। यह एहसान को न मानने वाले लोग आपके क्षेत्र को पिछड़ा बनाये ऱखना चाहते हैं। आप लोग जागरूक हों। अब यह लोग वोट माँगने आएं तो इन झूठे लोगों से आप हिसाब मांगें।
इसे भी पढ़ें-सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस: समस्याओं का समाधान बना प्राथमिकता
नेताओं और पदाधिकारियों की बड़ी मौजूदगी, संगठन ने दिखाई ताकत
पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, उपाध्यक्ष राजेश मौर्य व अनुज गंगवार, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, शिक्षक सभा की ज़िला उपाध्यक्ष पल्ल्वी सक्सेना, महानगर सचिव युधिष्ठिर पाल राठौर, हरिओम प्रजापति, नवीन कश्यप तथा नमन मिश्रा, छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सय्यद फरहान अली व जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष एज़ाज़ अहमद, ब्रजेश यादव, रेहान अंसारी, महिला सभा उपाध्यक्ष राजेश्वरी यादव व गुड़िया गंगवार, महिला सभा महासचिव डॉ. दीक्षा सक्सेना, इंदिरा टंडन, बाबा मियाँ, संतोष कश्यप, रामसेवक प्रजापति आदि प्रमुख पदाधिकारी व क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित थीं।