/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/04/zdPQhAT410GPJMncrird.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली।जिले में पुलिस कर्मियों की कार्यशैली में प्रतिस्पर्धा और सुधार लाने के उद्देश्य से एसएसपी अनुराग आर्य ने एक नई पहल शुरू की है। ‘बेस्ट एम्प्लॉई ऑफ द मंथ’ योजना के तहत, हर महीने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिपाही, दरोगा और इंस्पेक्टर को सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में, मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में 80 पुलिस कर्मियों और 23 चौकीदारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिसंबर 2024 में पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों के आधार पर दिया गया।
इसे भी पढ़ें-रेलवे चिकित्सालय की ओर से लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
पुलिस वालो का बढ़ेगा मनोबल
पुलिस अधिकारियों के साथ ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।
इसे भी पढ़ें-ग्राम पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 19 फरवरी को होगा मतदान, 21 को आएंगे नतीजे
सम्मानित यातायात पुलिस
दरोगा: अरुण कुमार, अजवीर सिंह, राजेंद्रपाल सिंह
सिपाही: सनी शर्मा, दीपक कुमार, दुष्यंत शर्मा, प्रदीप कुमार, बृजबिहारी लाल, विकास राघव, मनोज कुमार
इसे भी पढ़ें-महाकुंभ भगदड़ में मरने वाले श्रद्धालुओं को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
सम्मानित पुलिसकर्मी
कोतवाली: सिपाही जयप्रकाश, धर्मेंद्र कुमार
प्रेमनगर: दरोगा मोहम्मद सरताज, सिपाही ओमकार
कैंट: दरोगा मोहित चौधरी, महिला सिपाही लक्ष्मी शर्मा
किला: दरोगा रविंद्र कुमार, सिपाही शिव कुमार
सुभाषनगर: महिला सिपाही पिंकी, सिपाही दीपक कुमार शर्मा
सीबीगंज: सिपाही रूपेंद्र चौधरी, जसवीर सिंह
बारादरी: सिपाही बलवेंद्र सिंह, दीपक तोमर
इज्जतनगर: सिपाही विशाल, महिला सिपाही श्वेता शर्मा
महिला थाना: महिला सिपाही बेबी साहनी, प्रतिक्षा चौधरी, रूबीना
बहेड़ी: दरोगा सनी चौधरी, प्रदीप कुमार, सिपाही निखिल पंवार, विशेष खोकर
देवरनियां: दरोगा कुशलपाल सिंह, सिपाही नरेंद्र सिंह
शाही: दरोगा सुधीर कुमार, सिपाही अंकित पंवार
सिरौली: इंस्पेक्टर प्रयागराज सिंह, दरोगा सतवीर सिंह पुंडीर
इसके अलावा, कई अन्य थाना क्षेत्रों के पुलिसकर्मियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें-सुशासन के लिए टीम वर्क, प्रौद्योगिकी, समयबद्धता, पारदर्शिता, परिवर्तन और रूपांतरण जरूरी: तोमर
सम्मानित ग्राम चौकीदार
कैंट: प्रीतम लाल
किला: नत्थूलाल
सीबीगंज: नत्थू
सुभाषनगर: चंद्रपाल
फतेहगंज पश्चिमी: धर्मवीर
बिथरी चैनपुर: सुरेंद्र
भोजीपुरा: इम्तियाज हुसैन
मीरगंज: पप्पू
बहेड़ी: संजीव कुमार, पप्पू
नवाबगंज: सुभाष कुमार, लोकेश्वर सिंह