Advertisment

त्रिलोक चंद्र डिग्री कॉलेज में Deendayal Upadhyay की पुण्यतिथि मनाई गई।

फतेहगंज पश्चिमी के निकट रहपुरा रोड़ पर स्थित त्रिलोक चंद्र डिग्री कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा नेताओं ने मनाई। कार्यक्रम में मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने चित्र पर फूल माला पहनाकर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

author-image
Sudhakar Shukla
एडिट
Pandit Deendayal Upadhyay
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी के निकट रहपुरा रोड़ पर स्थित  त्रिलोक चंद्र डिग्री कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा नेताओं ने मनाई। कार्यक्रम में मीरगंज  विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल माला पहनाकर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़ें-IGRS पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय के अंदर हो : DM

पुण्यतिथि प्रतिवर्ष समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाती है।

उन्होनें बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि प्रतिवर्ष समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय राष्ट्र की राजनीति परिदृश्य पर अमित छाप छोड़ी। उन्होनें अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन का अंतिम भाषण राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आयोजित शीत शिविर में हुआ था।

इसे भी पढ़ें-पुलिस भर्ती दौड़ परीक्षा : नहीं थमा सिलसिला... अब एक दिन में 6 अभ्यर्थियों के पैर टूटे

Advertisment

उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

गोष्ठी कार्यक्रम में त्रिलोकचंद डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रेरणा चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूलमाला पहनाकर पुष्प अर्पित कर विचार व्यक्त कर उन्हें याद किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होनें कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता करते हुए कहा था कि सरकारी सुविधाओं का लाभ हर गरीब को मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-20 बड़े defaulters पर करोड़ों का बकाया, प्रशासन ने जारी की आरसी

सभी प्रधान बीडीसी सदस्य लोग कार्यक्रम में मौजूद थे।

गोष्टी का संचालन विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान ने किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, ममता गंगवार, व्यापारी भाजपा नेता सचिन चौहान, सूबेदार मेजर वीपी सिंह,आशीष अग्रवाल, जगत सिंह उर्फ सनी, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, कृपाल सिंह, प्रेम कोरी, अनिल सिंह, डॉ महेंद्र मौर्य, रविंद्र चौहान, अमित साहू, सूबेदार मेजर राम सिंह, सूरज राठौर, ठाकुर उमेश सिंह सिंह, ठाकुर अनूप सिंह, डॉ प्रेम सिंह, रंजीत, डॉक्टर करुणा शंकर तिवारी, रंजीत, केपी राणा आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रमुख समाज सेवी, गणमान्य एवं आसपास क्षेत्र के सभी प्रधान बीडीसी सदस्य लोग कार्यक्रम में मौजूद थे।

Advertisment
Advertisment
Advertisment