Advertisment

बरेली के मुड़िया अहमदनगर में बवाल, मारपीट, पथराव, फायरिंग, गोली लगने से तीन लोग घायल

बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गांव मुड़िया अहमदनगर में ईद के मौके पर सोमवार रात बवाल हो गया। रंजिश के चलते दो अलग-अलग समुदायों के लोगों के बीच मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ और फायरिंग की गई। गोली लगने से एक ही पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।

author-image
Sanjay Shrivastav
Fight
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गांव मुड़िया अहमदनगर में ईद के मौके पर सोमवार रात बवाल हो गया। रंजिश के चलते दो अलग-अलग समुदायों के लोगों के बीच मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ और फायरिंग की गई। गोली लगने से एक ही पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल गांव में शांति है। एहतियातन पुलिस तैनात है।


यह भी पढ़ें: बरेली में पांच घंटे तक रहेंगे मुख्यमंत्री योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

इज्जतनगर के गांव मुड़िया अहमदनगर की घटना, लड़की ले जाने को लेकर बनी थी रंजिश

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया अहमतद नगर निवासी यादव बिरादरी का लड़का करीब छह माह पहले दूसरे समुदाय की लड़की को बहला फुसलाकर ले गया था। लड़की के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने लड़की को तलाशने के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसके बयानों के आधार पर अपना फैसला सुनाया औ लड़की को माता-पिता के घर भेज दिया। मगर बदनामी होने की वजह से लड़की वाले गांव से चले गए। मगर दोनों पक्षों के बीच रंजिश बनी रही।

Advertisment

Fight

यह भी पढ़ें: दरभंगा-जालंधर एक्सप्रेस के जनरेटर यान से काला धुंआ निकला, खिड़की-दरवाजों से बाहर कूदे यात्री

ईद मनाने अपने गांव आया था लड़की का परिवार

बताते हैं कि लड़की पक्ष के लोग ईद मनाने के लिए अपने गांव मुड़िया अहमदनगर आए थे। सोमवार रात करीब 8:30 बजे पुरानी घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। शोर सुनकर दोनों ओर से अन्य लोग पहुंच गए, जिससे माहौल गरमा गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया और फायरिंग की गई, जिससे भगदड़ मच गई। गोली लगने से एक पक्ष के वाजिद, रशीद और नावेद गंभीर रूप से घायल हो गए। फिर तो मौके पर भगदड़ मच गई और गांव में तनाव फैल गया।

यह भी पढ़ें: झुमका तिराहे पर तीन दुकानों में लगी आग से लाखों का नुकसान

पुलिस ने किसी तरह माहौल शांत किया, घायलों को जिला अस्पताल भेजा

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ सिटी तृतीय देवेंद्र कुमार, इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह मौके पर जा पहुंचे। शहर के कई थानों की पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने पहले मो लोगों को समझाने की, लेकिन लोग नहीं माने तो डंडे फटकार कर भीड़ को हटाया। इसके बाद घायलों को फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जाती है। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: इज्जतनगर रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि में किया विस्तार

मुड़िया अहदमनगर में पूरी तरह शांति, एहतियातन पुलिस तैनात

घटना के बाद से मुड़िया अहमदनगर में तनाव का माहौल है, लेकिन शांति बनी हुई है। माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। फायरिंग करने के आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के मुताबिक मुड़िया अहमदनगर में पूरी तरह शांति है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई गई।

bareilly updates bareilly police bareilly crime
Advertisment
Advertisment