/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/02/0DmKW9aQ45Xn9gUMKgDA.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली शहर के थाना सुभाषनगर इलाके में छेड़छाड़ के आरोपी युवक लखन पाल ने घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी लड़की के छेड़छाड़ का मुकदमा लिखाने पर सुभाषनगर पुलिस लखन पाल को परेशान कर रही थी। पुलिस को मौके पर तीन पेजों का सुसाइड सुसाइड नोट भी मिला। मृतक के भाई ने छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली लड़की और उसके माता-पिता समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें-पशु-पक्षियों के नाम से बुलाते हैं थाना इंचार्ज, होमगार्डों ने किया विरोध प्रदर्शन
सुभाषनगर इलाके का मामला, पड़ोसी लड़की ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप
सुभाषनगर की रामाश्रम कॉलोनी निवासी एक लड़की ने 19 मार्च को पड़ोसियों के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने सात दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की थी, जिसमें लाखन उसके भाई नरेन्द्र, नन्हूं, सुधीर, अंकित को नामजद किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित लड़की के माता-पिता चाट का ठेला लगाते हैं। जहां उसके पड़ोस में रहने वाले युवक भी आते थे। उसके माता-पिता की गैरमौजूदगी में छेड़छाड़ करते थे।
यह भी पढ़ें-नवरात्र में स्कूल और मंदिर के पास खुली शराब की दुकान, श्रद्धालुओं और नौनिहालों का निकलना हो जाएगा दूभर
19 मार्च को दी गई थी तहरीर, 30 को हुई एफआईआर
19 मार्च 2025 की शाम 7 बजे वह ठेले से अपने घर जा रही थी। तभी रास्ते में घर के पास मिले आरोपियों ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। वह चिल्लाई तो आरोपियों ने छोड़ा। पीड़िता भागकर अपने घर चली गई। पीछे से आरोपी भी उसके घर में घुस गए और दोबारा छेड़छाड़ करने। विरोध करने पर उसे पीटा। इस बीच उसकी मां घर पहुंच गई। उसे बचाने पर बौखलाए आरोपियों ने मां-बेटी को बुरी तरह पीटा। चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग पहुंच गए। तभी आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गये।
यह भी पढ़ें-अनजान नंबर से कॉल आने पर बटन दबाएंगे तो ठगी का शिकार हो जाएंगे... जानिए कैसे
बुधवार सुबह घर में फंदे पर लटका मिला शव
परिजनों के मुताबिक लखन पाल ऑटो चलाता था। बुधवार दो अप्रैल की सुबह को परिवार वाले जागे तो घर में छत के कुंडा पर रस्सी के सहारे लखन का शव लटका था, जिसे देखकर कोहराम मच गया। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों का कहना है कि 19 मार्च को पड़ोस में रहने वाली लड़की और उसके परिवार वालों ने झगड़ा किया था। लड़की ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करा दी। तहरीर उनकी तरफ से भी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी। उनका कहना है कि थाना सुभाषनगर पुलिस और लड़की के घरवाले लखन पाल को परेशान कर रहे थे, जिससे वह डिप्रेशन में आ गया। डिप्रेशन की वजह से उसने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें-पीलीभीत टाईगर रिजर्व में अब सुबह छह बजे से दौड़ने लगेंगी जंगल सफारी
भाई ने लड़की और उसके मां-बाप पर लिखाई रिपोर्ट
रामाश्रय कॉलोनी निवासी सुधीर पाल का कहना है कि छेड़छाड़ के मामले में सुभाषनगर पुलिस लखन पाल को पकड़ने उनके घर गयी थी। इससे पहले लखन पाल को दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते में घेरकर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के डर की वजह से बुधवार दो अप्रैल की सुबह 5:22 बजे लखन ने गले में फंदा लगाकर आत्माहत्या कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पीड़ित लड़की उसके मां-बाप समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
पुलिस के प्रताड़ित करने का आरोप निराधार
सुभाषनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि छेड़छाड़ की शिकायत मिलने पर जांच में आरोप सही पाया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर लखन पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस के प्रताड़ित करने का आरोप निराधार है।