Advertisment

बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण का  प्रचार अभियान समाप्त, भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, कई जिलों के बॉर्डर सील

इन सीटों में 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। चुनाव के इस चरण में कुल 3 करोड़ 70 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। 

author-image
Mukesh Pandit
Bihar Election

पटना, वाईबीएन डेस्क। बिहार विधनसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अभियान खत्म हो गया है। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। इस चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों में 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। चुनाव के इस चरण में कुल 3 करोड़ 70 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण के बाद तय होगा इस बार किस के सिर पर सजेगा सत्ता का ताज। 

बॉर्डर पर 72 घंटे के लिए आवागमन बंद 

उधर, बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। इस दौरान बॉर्डर पर एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) हाई अलर्ट पर है। बताया गया कि बॉर्डर पर 72 घंटे के लिए आवागमन बंद कर दिया गया है।  एसएसबी के जनसंपर्क अधिकारी बिहार के बथनाहा, रक्सौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण जिलों में भारत-नेपाल सीमाओं पर एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) हाई अलर्ट पर है, क्योंकि बिहार चुनाव का दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा।

कितने-कितने मतदाता

बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इनमें लगभग 3.92 करोड़ पुरुष और करीब 3.50 करोड़ महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता और 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि 100 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं।

पिछली बार राजद 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी

2020 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 125 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया था, जबकि महागठबंधन ने 110 सीटें जीती थीं। राजद 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। यह चुनाव कोविड-19 महामारी के बाद आयोजित पहला बड़ा चुनावी अभ्यास होने के कारण उल्लेखनीय था, जिसमें 56.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

Advertisment

दोनों गठबंधनों के बीच तगड़ा मुकाबला

चनाव में जहानाबाद जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं। जहानाबाद, घोसी और मखदुमपुर - जिन सभी पर 11 नवंबर को मतदान होगा।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने जनता दल-यूनाइटेड के टिकट पर जहानाबाद के पूर्व सांसद चदेश्वर प्रसाद को मैदान में उतारा है, जबकि गठबंधन ने राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर राहुल कुमार को मैदान में उतारा है। प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है। हालांकि, स्थानीय लोगों के अनुसार, जहानाबाद सीट पर मुकाबला मुख्य रूप से NDA और INDIA ब्लॉक के बीच है। पिछले कुछ वर्षों में जिले में नीतीश कुमार सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का तीनों निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं पर प्रभाव पड़ने की संभावना है। घोसी सीट पर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के रामबली सिंह यादव का मुकाबला जद-यू के ऋतुराज कुमार से है। bihar election 2025 | bihar election | Bihar Election Analysis | Bihar Election 2025 News | bihar election 2025 live | Bihar election 2025 impact | Bihar election 2025 analysis 

Bihar election 2025 analysis Bihar election 2025 impact bihar election 2025 live Bihar Election 2025 News Bihar Election Analysis bihar election bihar election 2025
Advertisment
Advertisment