Advertisment

MahaKumbh Stampede : भगदड़ में बिहार के 11 श्रद्धालुओं की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने मुआवजे का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या स्नान के दौरान मची भगदड़ में बिहार के 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे।

author-image
Jyoti Yadav
सीएम नीतीश
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

पटना, वाईवीएन नेटवर्क

Advertisment

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या स्नान के दौरान मची भगदड़ में बिहार के 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाले बिहार के श्रद्धालुओं के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायल श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री राहत कोष से 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि "शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायल श्रद्धालु शीघ्र स्वस्थ हों।"प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज में भगदड़ में मारे गए 11 श्रद्धालु बिहार के विभिन्न जिलों से थे।

इसे भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: भगदड़ के बाद सीएम योगी का पहला प्रयागराज दौरा,उपराष्ट्रपति का करेंगे स्वागत

इन जिलों के लोगों की हुई मौत 

Advertisment

•    गोपालगंज - 4 श्रद्धालु
•    औरंगाबाद - 2 श्रद्धालु
•    पटना - 1 श्रद्धालु
•    मुजफ्फरपुर - 1 श्रद्धालु
•    सुपौल - 1 श्रद्धालु
•    बांका - 1 श्रद्धालु
•    पश्चिमी चंपारण - 1 श्रद्धालु

इसे भी पढ़ें - Budget 2025: बिहार के लिए सात बड़ी घोषणाएं, नीतीश की राह आसान करने की कोशिश?

सहायता पहुंचाने के निर्देश

Advertisment

बिहार सरकार ने जिला अधिकारियों को प्रभावित परिवारों से समन्वय स्थापित कर सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के इलाज में तेजी लाने और उन्हें हरसंभव सहायता देने के लिए भी कहा गया है।

इसे भी पढ़ें- Budget 2025: मखाना बोर्ड की घोषणा पर बिहार के मंत्री मंगल पांडे का बयान, किसानों का सपना हुआ पूरा

महाकुंभ 2025
Advertisment
Advertisment