पटना, वाईबीएन नेटवर्क।
बिहार विधानसभा के चुनाव इसी साल होने हैं। ऐसे में अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सियासी हलकों में तेज चर्चा है कि बिहार में समय से पहले चुनाव हो सकते हैं। पीएम 24 फरवरी को भागलपुर में किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करने के साथ राज्यों को कई सौगातें देकर चुनाव का शंखनाद करेंगे।
इसे भी पढ़ें- वक्फ बिल पर JPC में भारी हंगामा, निशिकांत दुबे ने लगाए आरोप, 10 विपक्षी सांसद एक दिन के लिए निलंबित
पीएम का कार्यक्रम तय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगले माह फरवरी में बिहार दौरे का शेड्यूल तय हो गया है। वे 24 फरवरी 2025 को भागलपुर आएंगे, जहां वे किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ राज्य के लिए कई नई सौगातों का ऐलान कर सकते हैं। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री केंद्र सरकार की कई प्रमुख परियोजनाओं की शुरुआत भी कर सकते हैं। इस दौरे को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली चुनाव के बाद हो रहे इस दौरे में भाजपा बिहार चुनाव की अपनी शुरुआत कर सकती है। क्योंकि दिल्ली के चुनाव के बाद सीधे बिहार में ही विधानसभा चुनाव होना है।
इसे भी पढ़ें- वेतन संकट के बाद FIITJEE के कोचिंग सेंटरों पर लगा ताला: दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों के छात्र परेशान
शिवराज चौहान बिहार पहुंचे
इससे पहले, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 24 जनवरी यानी शुक्रवार को बिहार पहुंचे हैं, जहां वे प्रधानमंत्री मोदी के संभावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेंगे। भागलपुर में पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारी तेज हो गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य के कृषि एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ हेलीकॉप्टर से भागलपुर एयरपोर्ट पहुंचे हैं। यहां वे जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और दौरे की पूरी तैयारी की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद मंत्री दोपहर 2.45 बजे भागलपुर से पटना के लिए रवाना होंगे। भागलपुर जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है।
इसे भी पढ़ें- अब्बा MLA हैं...पुलिस ने रोका तो रौब दिखाने लगा APP विधायक Amatullah Khan का बेटा
बिहार में कब होंगे चुनाव?
बिहार की 17वीं विधानसभा का गठन नवंबर 2020 में में हुआ था। विधानसभा का कार्यकाल 5 साल का होता है। ऐसे में बिहार विधानसभा का कार्यकाल नवंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा। इससे स्पष्ट हो ही गई है कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे। हालांकि, चुनाव आयोग चाहे तो बिहार में पहले भी चुनाव करा सकते हैं। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा को पहले भी भंग किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही बिहार में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।