/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/27/27-a-6-2025-09-27-15-09-27.png)
पुलिसकर्मी से उलझता मेडिकल स्टोर संचालक। Photograph: (सोशल मीडिया)
बदायूं, वाईबीएन संवाददाता। 'आई लव मोहम्मद' का मामला आए दिन यूपी के अनेक जिलों में फैलता जा रहा है। लखनऊ से शुरू हुआ यह 'आई लव मोहम्मद' का प्रदर्शन कानपुर, उन्नाव, बरेली समेत अनेक जिलों में फैल गया है। बरेली में तो इसे लेकर इस कदर उपद्रव हुआ कि पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। अब यह 'आई लव मोहम्मद' लिखे पोस्टर, बैनर बदायूं में दिखाई देने लगे हैं।
मेडिकल स्टोर पर लगाया गया था बैनर
शनिवार सुबह जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत दहगवां में 'आई लव मोहम्मद' बैनर लगाए जाने से माहौल गरमा गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। यहां एक मेडिकल स्टोर पर बैनर लगाया गया था। इस मौके पर बैनर उतरवाने को लेकर पुलिस कर्मियों की कुछ युवकों से कहासुनी भी हुई। हालांकि हंगामे के बीच पुलिस ने बैनर उतरवा लिया है और चार युवकों को हिरासत में लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल की गश्त को क्षेत्र में बढ़ा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : UP Politics : 'आई लव मोहम्मद' के जवाब में आया 'आई लव श्री योगी आदित्यनाथ जी' और 'आई लव बुलडोजर'
यह भी पढ़ें : UP Polictics : सीएम योगी बोले, बरेली में मौलाना भूल गया था कि यूपी में किसका शासन है?
यह भी पढ़ें : UP Politics : अखिलेश का तंज, खाद के लिए किसान मर गया, अखबार को पता है, सरकार को नहीं!
budaun news | I Love Mohammad controversy | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up police | UP Police Action