Advertisment

HMPV के फैलते ही शेयर मार्केट धड़ाम, 8 लाख करोड़ का नुकसान

HMPV ने भारत में दस्तक दे दी है। चीन से आए इस वायरस ने शेयर मार्केट में भी असर दिखाना भी शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है मार्केट का हाल।

author-image
Manish Tilokani
Share Market Down Due To HMPV

Share Market Down Due To HMPV

चीन के खतरनाक वायरस HMPV ने भारत में दस्तक दे दी है। लोग के मन में इसे लेकर बेहद खौफ पैदा हो गया है। सिर्फ आम जनमानस में नहीं बल्कि शेयर बाजार में भी इसका असर साफ देखा जा सकता है। आइए जानते है मार्केट पर इसका क्या और कितना प्रभाव पड़ा है। 

Advertisment

क्रैश हुआ मार्केट 

भारतीय शेयर बाजार सोमवार को क्रैश हो गया है। इसकी वजह ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV)है। चीन में यह वायरस काफी तेजी से फैल रहा है और अब इसने भारत में भी दस्तक दे दी है। बेंगलुरु में एक 8 महीने के बच्चे को HMPV से संक्रमित बताया जा रहा है। अब तक देश में इस वायरस के 8 मामले सामने आ चुके है। अब इस खबर की वजह से ही शेयर मार्केट एकदम धड़ाम से गिर गया है। शेयर बाजार क्रैश होने से निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कल निवेशकों को 800000 करोड़ का हुआ नुकसान हुआ है। 

सोमवार यानी 6 जनवरी को शेयर मार्केट के निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1400 अंकों तक गिर गया था। निफ्टी इंडेक्स भी 365 अंक तक फिसल गया है। इंडेक्स के सभी स्टॉक्स लाल निशान तक पहुंच गए है। बड़े-बड़े शेयरों की हालात भी पस्त होती दिखी है। Tata Steel, HDFC Bank, Adani Ports, Reliance जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर की हालत भी खस्ता हो गई है। सेंसेक्स लगभग 1400 अंक गिरकर ऑल टाइम लो  77,782 अंक पर पहुंच गया तो वहीं निफ्टी 23,600 के स्तर से नीचे खिसक गया था। 

Advertisment

 

 

Advertisment
Advertisment