/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/28/tcs-2025-07-28-14-13-07.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपनी कंपनी में छंटनी की घोषणा कर दी है। कंपनी 12 हजार से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। इससे आईटी सेक्टर में काम करने वाले लोगों में भय पैदा हो गया है। इतना ही शेयर बाजार में भी आईटी सेक्टर में गिरावट दिखी। टीसीएस के शेयर आज करीब 2 प्रतिशत गिरे।
6.13 लाख स्टाफ
टीसीएस की छंटनी वाले निर्णय से उन सभी देशों और क्षेत्रों के कर्मचारी प्रभावित होंगे, जहां यह कंपनी काम कर रही। इसकी ये प्रोसेस वित्तीय वर्ष 2026 तक लागू रहेगी। जून में समाप्त तिमाही में टीसीएस के कर्मचारियों की संख्या 6.13 लाख थी।
प्रभावितों को कई तरह के लाभ दिए जाने पर होगा विचार
टीसीएस जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी, उन्हें नोटिस पीरियड सैलरी और एडेड सेवरैंस पैकेज के अलावा बीमा लाभ और आउटप्लेसमेंट के अवसर दिए जाने पर विचार किया जाएगा। कंपनी प्राइवेट सेक्टर में देश के सबसे बड़े एम्प्लॉयर्स में से एक है। कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही में 5 हजार नए कर्मचारियों की नियुक्ति की है।
अनुमान है कि टीसीएस के मुकाबले वाली छोटी कंपनियां भी ऐसा कदम उठा सकती हैं।
TCS के शेयर 3081 रुपए पर
टीसीएस के शेयर आज बीएसई पर 1081.20 रुपए तक पहुंच गया। सुबह मार्केट खुलने पर यह 3095 रुपए पर कारोबार कर रहा था। टीसीएस के शेयर में पिछले एक महीने में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। पिछले छह महीने में 23 प्रतिशत, पिछले एक साल में 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
TCS News | tcs emplyee video | jobs | tata group