Advertisment

आधी रात घर में घुसे बदमाश, गल्ला व्यापारी को गोलियों से भूनकर मारा, बचाने आई पत्नी पर भी हमला

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। एक व्यापारी के घर में आधी रात को बदमाश दाखिल हो गए और दंपति को गोलियों से भून डाला।

author-image
Pratiksha Parashar
crime news, suicide news
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क उत्तर प्रदेश के रायबरेली (Raebareli) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रायबरेली में अज्ञात बदमाशों ने आधी रात में घर में घुसकर एक दंपति को गोलियों से भून डाला। बदमाशों के हमले में पति की मौत हो गई है, वहीं पत्नी बुरी तरह घायल है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

क्या है पूरा मामला? 

यह घटना रायबरेली के खीरों थाना के महारानी गंज गांव की है। 40 वर्षीय सुखदेव लोधी अपनी पत्नी सरोजनी देवी के साथ छत पर बने कमरे में सो रहे थे। रात लगभग 2 बजे अज्ञात बदमाश घर में घुसे और कमरे में घुसकर सुखदेव पर गोली चलाई। इसके बाद बदमाशों ने सुखदेव को चाकू से गोदकर मार डाला। जब पत्नी सरोजनी देवी ने बचाने की कोशिश की और चिल्लाना शुरू किया तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी, जिससे वह भी बुरी तरह घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

तीन गोलियां मारीं, फिर चाकू से हमला

जानकारी के मुताबिक, सुखदेव को एक के बाद एक तीन गोली मारी गईं। पहली गोली सीने में लगी, दूसरी गले में और तीसरी फेफेड़ों के पास लगी। गोली और चाकू लगने से सुखदेव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सरोजनी देवी के पेट पर गोली लगी। जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि सुखदेव गल्ला व्यापारी था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उनके 4 बच्चे हैं, जो दूसरे कमरे में सो रहे थे। चीख-पुकार सुनकर बच्चे डर गए और उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। बच्चों ने चाचा को फोन किया, जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस वारदात में तीन बदमाश शामिल थे।

व्यापारियों में आक्रोश 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। गल्ला व्यापारी की हत्या से व्यापारियों में आक्रोश है। घटना के विरोध में व्यापारियों ने हंगामा किया है। बाजार बंद का ऐलान किया गया है। अभी तक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। crime news | up news | uttar pradesh | murder 

murder uttar pradesh up news crime news
Advertisment
Advertisment