Advertisment

Raja Raghuvanshi का कत्ल: सोनम-राज ने बनाए थे 5 प्लान, हत्या की खौफनाक साजिश का खुलासा

पुलिस पूछताछ में राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी लगातार खुलासे कर रहे हैं। सोनम और उसके प्रेमी राज ने राजा रघुवंशी की हत्या के लिए 5 प्लान तैयार किए थे। क्या था पांचवा प्लान? आइए जानते हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
raja raghuvanshi murder case
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कराजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Murder Case) लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। सोनम समेत सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। राजा मर्डर केस का मास्टरमाइंड राज कुशवाह है। सोनम ने उसका साथ दिया और मर्डर केस में उसकी क्राइम पार्टनर है। सोनम हर हाल में राजा की हत्या करना चाहती थी। राजा को मारने के लिए उसने 5 प्लान तैयार किए थे।

हत्या का अगला प्लान तैयार था

सोनम ने शादी से पहले भी तीन बार राजा को मारने की कोशिश की थी। चौथा प्लान मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या का था। सोनम और राज का चौथा प्लान कामयाब रहा और उन्होंने राजा को मौत के घाट उतार दिया। अगर इस बार भी राजा जिंदा बच जाता तो राज और सोनम ने पांचवा प्लान भी तैयार कर रखा था।

यह था मर्डर का पांचवा प्लान

Advertisment

सोनम ने राज और साथियों के साथ मिलकर मेघालय के सोहरा में राजा की हत्या करवाई थी। अगर इस बार हत्या का प्रयास सफल नहीं होता तो सोनम ने मर्डर की अगली जगह भी सोच ली थी। उसका प्लान राजा को शिलांग से 80 किलोमीटर दूर डावकी ले जाने का था। यह इलाका बांग्लादेश सीमा के बहुत करीब है। यहां नदी भी बहती है। उनकी साजिश थी कि राजा की हत्या कर इसी नदी में शव फेंक देंगे। 

SIT के सामने खोला राज

विशेष जांच दल (SIT) ने शुक्रवार को सोनम रघुवंशी सहित सभी आरोपियों से पूछताछ की, जिसके दौरान उनके पांचवें प्लान का खुलासा हुआ। मेघालय पुलिस ने इस बात की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों को अलग-अलग पुलिस थानों के लॉकअप में रखा है, ताकि वे आपस में मिलकर कोई नई कहानी न बना सकें। वहीं, सोनम रघुवंशी को ईस्ट खाली हिल्स ज़िले के सदर पुलिस थाने के महिला सेल में रखा गया है।

Advertisment
Advertisment