Advertisment

"6 महीने में 12 बार रेप, फिर गर्भपात कराया"...पद्मश्री सम्मानित Kartik Maharaj पर महिला ने लगाए संगीन आरोप

पद्मश्री से सम्मानित कार्तिक महाराज पर एक महिला ने रेप समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

author-image
Pratiksha Parashar
kartik maharaj
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क पद्मश्री से सम्मानित कार्तिक महाराज और स्वामी प्रदीप्तानंद पर एक महिला ने संगीन आरोप लगाए हैं। कार्तिक महाराज (Kartik Maharaj) पर आरोप है कि उन्होंने नौकरी का झांसा देकर एक महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। महिला की शिकायत पर मुर्शिदाबाद की नबग्राम थाना पुलिस ने कार्तिक महाराज के खिलाफ FIR दर्ज की है और इस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, कार्तिक महाराज ने इन आरोपों को सिरे खारिज किया है। 

मेरे कमरे में आए और संबंध बनाने को कहा...

महिला ने अपनी पहचान गुप्त रखते हुए मीडिया से बात की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि साल 2013 में कार्तिक महाराज ने उसे मुर्शिदाबाद आश्रम के प्राथमिक विद्यालय में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। कार्तिक महाराज ने महिला को विद्यालय में शिक्षक नियुक्त किया और आश्रम में रहने के लिए कमरा दिया। महिला का आरोप है कि एक दिन कार्तिक महाराज उसके कमरे में आए और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा। जब उसने विरोध किया तो उसे डराया। मानसिक दवाब डाला और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 

6 महीने में 12 बार रेप

महिला ने 6 महीने में 12 बार रेप का संगीन आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसे रोज स्कूल बिल्डिंग की पांचवी मंजिल पर ले जाकर रेप करता था। जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो एक निजी नर्सिंग होम में उसका जबरन गर्भपात कराया गया। महिला का आरोप है कि 12 जून 2025 को उसने महाराज से संपर्क किया था। जिसके बाद दो व्यक्ति आए उसे गाड़ी में बैठाया और फिर रास्ते में धक्का देकर बाहर फेंक दिया। 

कौन है कार्तिक महाराज?

कार्तिक महाराज भारत सेवाश्रम संघ के बेलडांगा मठ से जुड़े हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के करीबी मानने जाते हैं। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार उनके ऊपर भाजपा की मदद करने के आरोप भी लगाती रही है। कार्तिक महाराज ने महिला द्वारा लगाए सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि वे सन्यासी हैं और ऐसी रुकावटें आती रहती हैं। कार्तिक महाराज का कहना है कि वे न्यायपालिका का सम्मान करते हैं और कोर्ट में उनका वकील उनका पक्ष रखेगा। उनका कहना है कि यह सब उनके खिलाफ साजिश है। हमारे आश्रम में महिलाओं को मां जैसा सम्मान दिया जाता है। 

जांच में जुटी पुलिस

Advertisment

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर नबग्राम थाना पुलिस ने कार्तिक महाराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और इसके साथ ही जांच आगे बढ़ाई जाएगी।  rape case | crime news | west Bengal 

west Bengal crime news rape case
Advertisment
Advertisment