नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
विवाद और दिल्ली पुलिस के प्रतिबंध लगाने के बीच चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी ने 'अनब्रेकेबल' डॉक्यूमेंट्री को अपने यूट्यूब चैनल पर जारी कर दिया। सोमवारो को इस पर केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई और वे बोले, ये फ़िल्म मेरे लिए बेहद भावुक है। ये हमारे पिछले दो साल के संघर्ष की कहानी है। देश में किसी और पार्टी ने ऐसी साज़िशों और पूरे सिस्टम के हमलों का सामना नहीं किया होगा, लेकिन मुश्किल वक्त ही दिखाता है कि हम असल में कौन हैं? केजरीवाल बोले, भाजपा इस डॉक्यूमेंट्री से डरी हुई है।
'धन्यवाद ध्रुव, जब पूरा सिस्टम इसे रोकने की कोशिश कर रहा था, तब आपने इस डॉक्यूमेंट्री को दुनिया के सामने लाने की हिम्मत दिखाई। ये फ़िल्म पहली बार हमारा पक्ष बताती है: अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल बोलें, एक बार देखें जरूर
आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'धन्यवाद ध्रुव, जब पूरा सिस्टम इसे रोकने की कोशिश कर रहा था, तब आपने इस डॉक्यूमेंट्री को दुनिया के सामने लाने की हिम्मत दिखाई। ये फ़िल्म पहली बार हमारा पक्ष बताती है। इसे ज़रूर देखें और सबके साथ शेयर भी करें।' उल्लेखनीय है कि 'अनब्रेकेबल' डॉक्यूमेंट्री पर दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन इसे ध्रुव राठी ने यूट्यूब पर जारी कर दिया। आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल और पार्टी को लेकर बनी इस डाक्यूमेंट्री की शनिवार को आप ने स्क्रिनिंग की व्यवस्था की थी। लेकिन चुनाव आयोग की टीम और पुलिस ने स्क्रिनिंग स्थल पर पहुंचकर इसे रोक दिया।
Delhi Election: केजरीवाल को स्वाति मालीवाल की चुनौती, मेरे साथ देखें झुग्गियों के हालत
संजय सिंह का आरोप, भाजपा के इशारे पर काम कर रही पुलिस
इसके बाद रविवार को नई दिल्ली के गोदावरी ऑडिटोरियम में रिलीज का कार्यक्रम रखा गया। लेकिन पुलिस ने इसे रिलीज नहीं करने दिया। काफी जद्दोजहद के बाद रिलीज का प्रस्तावित कार्यक्रम रद कर दिया गया। इसके बाद आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह अड़ गए और धरने पर बैठ गए। उन्होंने मौके पर पहुंचे अफसरों से कहा 'मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि भाजपा इस डाक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए क्यों मजबूर है? भाजपा किस बात से डरी हुई है। हम प्रेस कांफ्रेंस करके एक डाक्यूमेंट्री दिखाना चाहते हैं, लेकिन पुलिस और चुनाव आयोग ने इस हॉल के लिए हमारी अनुमति रद कर दी है। वे प्रेस कांफ्रेंस को रोकने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? चुनाव आयोग केवल तभी अनुमति मांग सकती है, जब हम चुनाव प्रचार कर हैं।
ये भी पढ़े:- Delhi Election 2025: 70 सीटों पर 981 उम्मीदवार, केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतरे 28 प्रत्याशी
पुलिस ने क्यों नहीं दिखाने दी डॉक्यूमेंट्री?
संजय सिंह ने कहा कि उन्हें मौखिक रूप से बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस और स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी गई है। भ्रष्टाचार के मामलों में पिछले दो वर्षों में आप नेताओं की गिरफ्तारी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को आईटीओ के पास प्यारेलाल भवन में पुलिस ने इस आधार पर रोक दिया कि इस कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गई थी, जो अनिवार्य है, क्योंकि 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू है।आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि भाजपा इस डॉक्यूमेंट्री से डरी हुई है, क्योंकि यह उनकी पार्टी के नेताओं की गिरफ़्तारी के पीछे के 'रहस्यों' और 'साजिशों' को उजागर करती है। केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन सहित प्रमुख आप नेताओं को 2023-24 के दौरान भ्रष्टाचार के मामलों में केंद्रीय एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
ये भी पढ़े: प्रवेश वर्मा का दावा, New Delhi Seat से 20,000 वोटों से चुनाव हारेंगे केजरीवाल