Advertisment

Arvind Kejriwal के लिए प्रचार में जुटे SP के मुखिया Akhilesh Yadav, किराड़ी विधानसभा में किया रोड शो

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी दल प्रचार में जुटे हुए हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आम आदमी पार्टी के समर्थन में रैली कर रहे हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
ARVIND KEJRIWAL, akhilesh yadav, road show
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी दल प्रचार में जुटे हुए हैं। आम आदमी पार्टी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आम आदमी पार्टी के समर्थन में रैली कर रहे हैं। गुरुवार को अखिलेश यादव ने अरविंद केजरीवाल के समर्थन में रोड शो किया।

केजरीवाल के समर्थन में अखिलेश का रोड शो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने AAP के समर्थन में प्रचार के लिए रोड शो किया। केजरीवाल और अखिलेश यादव ने किराड़ी विधानसभा में विशाल रोड-शो किया और दिल्ली की जनता के बीच पहुंचे। अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल किराड़ी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अनिल झा के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। सपा प्रमुख ने आम आदमी पार्टी के समर्थन का ऐलान किया है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें:  मुस्लिम वोटरों को साधने को Congress ने चला मास्टर स्ट्रोक! दिल्ली में सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू करने का वादा

इंडिया गठबंधन में दरार!

Advertisment

समाजवादी पार्टी खुलकर आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रही है। दरअसल, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दिल्ली के चुनाव में आमने-सामने हैं, जबकि ये दोनों ही पार्टियां इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस के बजाय आम आदमी पार्टी के समर्थन का ऐलान किया है। जिसके बाद कांग्रेस सबसे अलग-थलग पड़ती हुई नजर आ रही है। इससे इंडिया गठबंधन में दरार की भी  अटकलें लगाई जा रही हैं। 

यह भी पढ़ें:  यमुना का पानी पीकर दिखाएं, हम गलती मान लेंगे...Arvind Kejriwal ने दी चुनौती

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

Advertisment

गौरतलब है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है, वहीं 8 फरवरी को इसके नतीजे सामने आएंगे। आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। हर पार्टी अलग-अलग चुनावी वादों का पिटारा और लोक लुभावन वादों के लिए जरिए दिल्ली की जनता को लुभाने की कोशिश कर रही है। अब देखना होगा कि दिल्ली की जनता आखिर किसके ऊपर अपना भरोसा जताती है। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election: "श्री राम मत बोलना" संजय सिंह के सामने "AAP" नेता की नसीहत, क्या ये है 'आप' का असली चेहरा?

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment