Advertisment

यमुना का पानी पीकर दिखाएं, हम गलती मान लेंगे...Arvind Kejriwal ने दी चुनौती

Delhi Election 2025: यमुना नदी की गंदगी पर दिल्ली की सियासत गरमाई हुई है। अरविंद केजरीवाल के यमुना में जहर वाले बयान को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है।

author-image
Pratiksha Parashar
ARVIND KEJRIWAL, DELHI ELECTION
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Delhi Election 2025: यमुना नदी की गंदगी पर दिल्ली की सियासत गरमाई हुई है। अरविंद केजरीवाल के यमुना में जहर वाले बयान को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है। चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल से "यमुना में जहर" वाले बयान पर सबूत मांग लिए, जिसके बाद केजरीवाल ने पलटवार किया है। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार को यमुना का पानी पीने की चुनौती दी है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और अमित शाह को भी ये पानी पीने की चुनौती दी है। 

अरविंद केजरीवाल ने दी चुनौती 

अरविंद केजरीवाल ने चैलेंज करते हुए कहा कि मैं चुनाव आयोग को तीन बोतलें भी भेज दूंगा, मैं तीन बोतलें राजीव कुमार को बोतल भेजूंगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीनों चुनाव आयुक्त पीकर बता दें तो हम अपनी गलती मान लेंगे।

यह भी पढ़ें: Delhi Election: "श्री राम मत बोलना" संजय सिंह के सामने "AAP" नेता की नसीहत, क्या ये है 'आप' का असली चेहरा?

अरविंद केजरीवाल ने दी चुनौती 

चुनाव आयुक्त के साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कई और नेताओं को यमुना का पानी पीने की चेतावनी दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, "कल नायब सैनी ने नौटंकी की, पानी पीया और फिर फेंक दिया। जो एक घूंट पानी नहीं पी सकते वे चाहते हैं कि हम दिल्ली वालों को पिलाएं। केजरीवाल ने कहा कि हम अमित शाह, वीरेंद्र सचदेवा, राहुल गांधी और नायब सैनी को बोतल भेज रहे हैं, क्लोरीन और अमोनिया मिला यह पानी है। वे पीकर दिखा दें, फिर हम मान लेंगे कि हमने जो बोला था वो गलत बोला था।"

निर्वाचन आयुक्त पर बरसे अरविंद केजरीवाल

Advertisment

अरविंद केजरीवाल ने राजीव कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा, "ECI को दिल्ली के अंदर खुले आम पैसे बंट रहे हैं वो नहीं दिखाई देते, खुलेआम कंबल बंट रहे वो नहीं दिखाई देता। हमने बताया कि किसके घर में पैसे रखे हैं वो नहीं दिखाई देता। चुनाव आयोग राजनीति कर रहा है क्योंकि राजीव कुमार अपनी सेवानिवृत्ति के बाद नौकरी चाहते हैं। मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा। जितना कबाड़ा उन्होंने इलेक्शन कमीशन का किया है, उतना किसी ने नहीं किया होगा। मुझे पता है कि वे मुझे 2 दिनों के भीतर जेल में डाल देंगे, डाल दें। लेकिन अगर उन्हें राजनीति करनी है, तो दिल्ली की किसी भी सीट से चुनाव लड़ लें। इस किस्म का चुनाव इस देश की जनता ने कभी नहीं देखा है।"

यह भी पढ़ें: Delhi Election: केजरीवाल के घर के बाहर कूड़ा फेंका, सांसद स्‍वाति मालीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया

क्या है पूरा मामला? 

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने बयान देते हुए कहा था कि भाजपा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिला दिया है। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं इस मामले को लेकर इलेक्शन कमीशन ने अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा था, जिसमें 5 सवाल पूछे गए थे। आयोग ने पूछा कि यमुना के पानी में किस जगह जहर मिला, सबूत दें। चुनाव आयोग ने लिखा कि केजरीवाल इस पर 31 जनवरी सुबह 11 बजे तक जवाब दें, वर्ना कार्रवाई की जाएगी

Advertisment

यह भी पढ़ें: मुस्लिम वोटरों को साधने को Congress ने चला मास्टर स्ट्रोक! दिल्ली में सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू करने का वादा

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment