Advertisment

Delhi Election Result 2025: भाजपा ने ढहा दिया अरविंद केजरीवाल का किला! नई दिल्ली विधानसभा सीट पर AAP को लगा झटका

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। कई सीटों पर फाइनल नतीजे सामने आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल खुद चुनाव हार गए हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
arvind kejriwal
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। कई सीटों पर फाइनल नतीजे सामने आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल खुद चुनाव हार गए हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीटों पर अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने जीत दर्ज कर ली है।

केजरीवाल हारे चुनाव

अरविंद केजरीवाल की हार आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ा झटका है। केजरीवाल करीब 3000 वोटों से चुनाव हारे हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के सामने भाजपा ने प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा था। अरविंद केजरीवाल 2013 में कांग्रेस की शीला दीक्षित को चुनाव हराकर नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक बने थे। एक दशक से ज्यादा समय तक तक नई दिल्ली विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने के बाद केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा ने करारी शिकस्त दी है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi Election Results 2025 Live: रुझानों में आगे कौन पीछे, जानिए पल-पल की अपडेट

भाजपा बहुमत की ओर...

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी के लिए चिंता बढ़ाने वाले हैं। कई सीटों पर फाइनल नतीजे सामने आ चुके हैं, वहीं कई सीटों पर मतगणना जारी है। फिलहाल भाजपा को बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 47 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर आगे चल रही है। 

Advertisment

मनीष सिसोदिया भी हारे चुनाव

आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता अपनी सीट से चुनाव हार गए हैं। केजरीवाल के साथ ही पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी अपनी सीट पर चुनाव हार गए हैं। सिसोदिया जंगपुरा विधानसभा से उम्मीदवार थे, उन्होंने भाजपा के तरविंदर सिंह ने शिकस्त दी है। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election Results 2025: भाजपा के लिए सबसे बड़ा सवाल – कौन बनेगा मुख्यमंत्री , इन 7 दिग्गजों पर नजरें

Advertisment

Advertisment
Advertisment