/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/05/Ph1lJQjjnSRiIJ98eroH.jpg)
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग जारी है। इस बीच बड़ी खबर सामने आयी है। दिल्ली की सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में बवाल हो गया है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। हंगामे के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।
भाजपा और आप के बीच विवाद
सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र मुस्लिम बहुल इलाका है। भाजपा ने आरोप लगाए हैं कि सीलमपुर में आम आदमी पार्टी बुर्के में फर्जी मतदाताओं को लाकर वोटिंग करवा रही है। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल फर्जी वोटिंग करवा रहे हैं। इस बीच एक महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे नाम से वोट डल चुकी है, मैंने नहीं डाला है वोट। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि फर्जी वोटिंग नहीं चलेगी।
अपनी हार से बौखलाए अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी अब फ़र्ज़ी मतदान कराने पर उतर आए हैं।
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) February 5, 2025
मैं दिल्ली की जनता से अपील करता हूं कि AAP के हथकंडों से सावधान रहें और भारी से भारी संख्या में अपने मत का प्रयोग करें और विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने में अपना योगदान दें-प्रदेश… pic.twitter.com/CtCb6adyOX
यह भी पढ़ें: Delhi Election: भाजपा की चौथी सूची जारी, ग्रेटर कैलाश में सौरभ के खिलाफ शिखा राय
सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र हंगामा
आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने मोर्चा संभाला। आप और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों ही पार्टियों ने एक दूसरे पर वोटिंग में धांधली के आरोप लगाए हैं। आपको बता दें कि सीलमपुर विधानसभा दिल्ली की हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार है।
यह भी पढ़ें: Delhi Election: 2100-2500 रुपये देने का वादा करके सियासी दलों ने महिलाओं को लुभाया, पूर्व जज ने की रोक लगाने की मांग
जंगपुरा विधानसभा में भी बवाल
दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा में भी हंगामे की खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हुई है। भाजपा और आप कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। मनीष सिसोदिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पैसे बांटने के आरोप लगाए हैं।
जंगपुरा में मतदाताओं को सरेआम बिल्डिंग में ले जाकर पैसे बांट रही बीजेपी‼️
— AAP (@AamAadmiParty) February 5, 2025
जंगपुरा विधानसभा में BJP के बूथ के साथ वाली बिल्डिंग में मतदाताओं को पैसे बांटे जा रहे हैं।
यह सब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग की निगरानी में किया जा रहा है। @ECISVEEP अगर जरा भी गैरत बची है तो संविधान के… pic.twitter.com/oB5bI9kkcw
दिल्ली विधानसभा चुनाव
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। 699 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। आज उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में लॉक हो जाएगा। 5 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे, जिसके बाद साफ होगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। फिलहाल वोटिंग की रफ्तार धीमी है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिल्ली की जनता में वोटिंग को लेकर उत्साह नजर नहीं आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Delhi Election: राहुल गांधी ने भी मतदान किया, बोले- दिल्ली की खुशहाली के लिए आगे आएं