/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/16/qFj2bjtUsinHUZJjxDC5.jpg)
Photograph: (x)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/21/bareilly-ad-2025-07-21-19-51-55.jpg)
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को नौ और उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। तमाम अटकलों को खारिज करते हुए पार्टी ने ग्रेटर कैलाश सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय को मैदान में उतारा है। इस सीट से पूर्व मंत्री एवं टीवी अभिनेत्री स्मृति इरानी के मैदान में उतारे जाने की चर्चाएं थी। पार्टी का एक धड़ा सोशल मीडिया पर निलंबित नेता नूपुर शर्मा के नाम को भी आगे बढ़ा रहा था। उधर, बुराड़ी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बुराड़ी सीट से उम्मीदवार उतारा है।
#DelhiElections2025 | BJP releases the fourth list of 9 candidates for the upcoming elections. pic.twitter.com/JQgoDtPRUf
— ANI (@ANI) January 16, 2025
68 नामों पर लग चुकी है मुहर
इससे पहले भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए 29-29 प्रत्याशियों की पहली और दूसरी सूची जारी की थी। इसके बाद एक उम्मीदवार की तीसरी सूची जारी की थी। गुरुवार को नौ नामों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही भाजपा अब तक 68 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। चौथी सूची में भाजपा ने वजीरपुर से पूनम शर्मा और शाहदरा से संजय गोयल का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं ग्रेटर कैलाश से शिखा राय को उम्मीदवार बनाया गया है।
Assembly Elections: राहुल ने पीएम मोदी और केजरीवाल पर बोला सीधा हमला
बुराड़ी सीट जदयू के खाते में गई
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नौ उम्मीदवारों की सूची जारी कर कहा कि दिल्ली में भाजपा मजबूत सरकार प्रदान करने का प्रयास करेगी। बता दें कि इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी पूरी ताकत लगा रही है और आप के साथ भाजपा के मुकाबला माना जा रहा है। पार्टी द्वारा शेष दो सीटें अपने सहयोगियों को बुराड़ी और देवला को आवंटित किए जाने की संभावना है। राजधानी में बुराड़ी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने शैलेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया है। देवला सीट पर चिराग पासवान की पार्टी अपना दावा जता रही है। भाजपा 27 वर्ष से अधिक समय के अंतराल के बाद दिल्ली में सत्ता में वापस आने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। वर्ष 1998 के बाद से पार्टी को पहले कांग्रेस ने 2013 तक और फिर आप ने सत्ता से बाहर रखा। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
भी पढ़ें: Delhi Election से कहां 'लापता' हैं कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
कौन कहां से उम्मीदवार
ग्रेटर कैलाश- शिखा राय
वजीरपुर- पूनम शर्मा
गोकुलपुरी- प्रवीण निमेष
शाहदरा- संजय गोयल
त्रिलोकपुरी- रविकांत उज्जैन
संगम विहार- चंदन चौधरी
बाबरपुर- अनिल वशिष्ठ
बवाना- रविन्द्र कुमार
दिल्ली कैंट- भुवन सिंह तंवर
ये भी पढ़ें: Congress New Office: कांग्रेस के नए आफिस का पता होगा 9ए कोटला रोड