Advertisment

Congress ने चला बड़ा दांव, पूर्वांचलियों के लिए अलग मंत्रालय बनाने का ऐलान

Delhi election: पूर्वांचलियों को साधने के लिए कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में उसकी सरकार बनने पर पूर्वांचल के लोगों के लिए अलग मंत्रालय बनाने के साथ ही बजट का प्रावधान किया जाएगा। 

author-image
Pratiksha Parashar
CONGRESS
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी दल लोक लुभावन वादे कर रहे हैं। अब कांग्रेस ने नया दांव चला है। पूर्वांचलियों को साधने के लिए कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में उसकी सरकार बनने पर पूर्वांचल के लोगों के लिए अलग मंत्रालय बनाने के साथ ही बजट का प्रावधान किया जाएगा। 

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक!

कांग्रेस पार्टी ने पूर्वांचल के मतदाताओं को लुभाने के लिए नया दांव चला है। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि यदि पार्टी दिल्ली में सत्ता में आई तो पूर्वांचल के लोगों के लिए अलग मंत्रालय बनाया जाएगा। इसके साथ ही बजट का प्रावधान किया जाएगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस की सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत, पार्टी नेता कन्हैया कुमार और प्रणव झा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये ऐलान किया। दिल्ली चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के इस ऐलान को मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। अब देखना होगा कि चुनावों में कांग्रेस पार्टी को इसका कितना फायदा मिलता है। 

ये भी पढ़ें:Karnataka में बदलेगा मुख्यमंत्री? Siddaramaiah के बयान से तेज हुईं अटकलें

पूर्वांचलियों के साथ बेईमानी की जाती है- सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेता ने कहा कि पूर्वांचलियों ने देश के कोने-कोने में जाकर देश को सृजन करने का काम किया है लेकिन जब पूर्वांचलियों के हक की बात आती है तो उनके साथ बेईमानी की जाती है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि 30-35 लाख लोगों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ऐसे में उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य समेत तमाम मुद्दों के लिए अलग से डिपार्टमेंट होना चाहिए, इसलिए अगर हम दिल्ली की सत्ता में आए तो पूर्वांचल के लोगों के लिए अलग से मंत्रालय बनाएंगे। 

Advertisment

ये भी पढ़ें:  Maharashtra Breaking: Bhandara के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, अब तक 8 लोगों की मौत

पूर्वांचलियों पर हर सियासी दल का फोकस 

दिल्ली में पूर्वांचलियों की संख्या लाखों में हैं, ऐसे में हर सियासी दल पूर्वांचली वोटरों को अपने पाले में करना चाहता है। भाजपा भी लगातार पूर्वांचलियों पर फोकस कर रही है। इसी कड़ी में पूर्वांचल के कई नेताओं को दिल्ली के चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतारा गया है। इसके अलावा अमित शाह ने पूर्वांचलियों के बीच पहुंचकर मकर संक्रांति का त्योहार मनाया था। वहीं आम आदमी पार्टी भी पूर्वांचलियों को लुभाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। 

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal की हत्या की साजिश रच रही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस, AAP ने लगाया गंभीर आरोप

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment