/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/28/nWPX1rQRzkj3vvwccNbv.jpg)
Delhi Politics: यमुना नदी की गंदगी को लेकर दिल्ली में सियासत छिड़ गई है। पहले ये लड़ाई आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच थी, अब इसमें कांग्रेस की भी एंट्री हो गई है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल के ऊपर हमला बोला है।
संदीप दीक्षित ने केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई के मांग की
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने मंगलवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के 'यमुना जहर' वाले बयान पर एक पत्र लिखा। उन्होंने केजरीवाल और आतिशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संदीप दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल के बयान को गैर जिम्मेदार बताया है।
ये भी पढ़ें: Delhi Election: सियासी दलों ने खोला मुफ्त वादों का पिटारा, किसकी रेवड़ियों का स्वाद चखेगी दिल्ली की जनता?
मामला दर्ज होना चाहिए- संदीप दीक्षित
संदीप दीक्षित ने बयान देते हुए कि अरविंद केजरीवाल के इस दावे की जांच होनी चाहिए कि भाजपा शासित राज्य यमुना के पानी में 'जहर' मिला रहा है और अगर यह दावा सच है तो हरियाणा सरकार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। दीक्षित ने कहा, "मैंने पत्र लिखकर कहा है कि इस पर तत्काल कार्रवाई की जाए और उच्च स्तरीय जांच की जाए। अगर यह आरोप सच साबित होता है कि वाकई जहर फैलाया गया है तो हरियाणा सरकार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। सीईओ जल बोर्ड का पत्र देखने के बाद ऐसा लगता है कि यह झूठ है और ऐसा कुछ नहीं हुआ है, अगर ऐसा है तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।"
ये भी पढ़ें: Delhi Election:आतिशी ने फिर उठाया यमुना के 'बेहद जहरीले' पानी का मुद्दा, निर्वाचन आयोग से हस्तक्षेप की मांग
केजरीवाल बोले- यमुना में भाजपा ने मिलाया जहर
आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए थे। यमुना नदी की गंदगी पर बयान देते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा शासित हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी में "जहर" मिला दिया है, ताकि लोग मरें और इसका दोष आम आदमी पार्टी के ऊपर आए। दिल्ली के पूर्व सीएम ने आरोप लगाया, भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिला दिया है। अगर यह पानी दिल्ली में पीने के पानी में मिल जाता तो दिल्ली में कई लोग मर जाते।
ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में Akhilesh Yadav की एंट्री, आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे सपा मुखिया
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)