Advertisment

दिल्ली चुनाव में Akhilesh Yadav की एंट्री, आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे सपा मुखिया

Akhilesh yadav: दिल्ली चुनाव में अखिलेश यादव की एंट्री हो गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल एकसाथ रोड शो करेंगे। 

author-image
Pratiksha Parashar
arvind kejriwal, akhilesh yadav
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी दल जोर-शोर से चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। चुनावी प्रचार की कमान पार्टी के दिग्गज नेताओं के ऊपर है। कद्दावर नेताओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी रैली और प्रचार के लिए बुलाया जा रहा है। अब दिल्ली चुनाव में अखिलेश यादव की एंट्री हो गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल एकसाथ रोड शो करेंगे। 

केजरीवाल को मिला अखिलेश का साथ

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के समर्थन में प्रचार करेंगे। 30 जनवरी को दिल्ली के रिठाला में आप और सपा के दिग्गज नेता एकसाथ रोड शो करेंगे। अखिलेश यादव के साथ, समाजवादी पार्टी के कई सांसद भी आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। कैराना सांसद इकरा हसन भी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी।

Advertisment

ये भी पढ़ें: Delhi Election : आप लगाएगी हैट्रिक या भाजपा-कांग्रेस पलटेगी बाजी, RK Puram Vidhansabha में चलेगा किसका सिक्का?

शत्रुघ्न सिन्हा करेंगे प्रचार

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। शत्रुघ्न सिन्हा आम आदमी पार्टी के समर्थन में चुनावी रैली करेंगे। वे दिल्ली के 2-3 निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता और आसनसोल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कालकाजी, जंगपुरा और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: संविधान का बहाना...BJP-RSS पर निशाना, 'जय बापू जय भीम जय संविधान' रैली में जमकर बरसे Rahul Gandhi

AAP का समर्थन कर रहे INDIA के दल 

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। लेकिन आप और कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में आमने-सामने हैं। समाजवादी पार्टी ने आप का समर्थन करने का ऐलान किया है। वहीं सपा के साथ ही तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) ने भी आप को समर्थन देने की बात कही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी अलग-थलग पड़ती हुई नजर आ रही है और इंडिया गठबंधन के बीच दरार नजर आ रही है। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: Delhi Election: सियासी दलों ने खोला मुफ्त वादों का पिटारा, किसकी रेवड़ियों का स्वाद चखेगी दिल्ली की जनता?

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment