नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
Delhi Election 2025: दिल्ली का चुनावी दंगल जीतने के लिए प्रत्याशी नए-नए दांव-पेच अपना रहे हैं। सियासी दलों के बीच चुनावी वादों और गारंटियों की होड़ मची हुई है। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। सभी सियासी दलों ने अपने मेनिफेस्टों में लोक लुभावन वादे किए हैं। अब देखना होगा कि दिल्ली की जनता किस पार्टी की चुनावी रेवड़ियों को पसंद करती है।
आम आदमी पार्टी की 15 गारंटियां
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने 15 गारंटियां देने का वादा किया है। आम आदमी ने महिलाओं, बुजुर्गों, स्वास्थ्य सुविधाओं, ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों को साधने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं।
1.दिल्ली वालों को रोजगार का वादा।
2. महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा
3. संजीवनी योजना तहत बुजुर्गों का मुफ्त इलाज दिया जाएगा।
4. पानी के गलत बिल माफ होंगे।
5. साफ पानी की गारंटी।
6. दिल्ली में बेहतर सड़कें बनाने का वादा।
7. यमुना को साफ करने की गारंटी दी।
8. छात्रों के लिए फ्री बस सुविधा की गारंटी।
9. दलित के बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी।
10. पुजारी और ग्रंथी योजना के तहत 18-18 हजार रुपये दिए जाएंगे।
11. किरायेदारों को भी फ्री बिजली और फ्री पानी देने का वादा।
12. फ्री राशन कार्ड का फायदा मिलेगा।
13. ऑटो टैक्सी ड्राइवरों के बेटियों की शादी में लाख रुपये देने का वादा। बच्चों को फ्री कोचिंग दी जाएगी।
14. सीवर लाइन ठीक कराई जाएंगी।
15. RWA को पैसा देंगे।
ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal ने जारी किया आम आदमी पार्टी का घोषणापत्र, दिल्ली वालों के लिए 15 बड़े ऐलान
भाजपा का संकल्प पत्र
भारतीय जनता पार्टी ने 3 भागों में अपना मेनिफेस्टो जारी किया है। भाजपा ने इसे संकल्प पत्र नाम दिया है। भाजपा ने अपना संकल्प पत्र महिलाओं, बुजुर्गों और ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों पर फोकस करते हुए तैयार किया है।
संकल्प पत्र पार्ट-1
- महिलाओं को हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता देने का वादा।
- आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी और दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाएगा।
- 70 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को ₹10 लाख का बीमा कवर।
- महिलाओं के लिए गैस सिलेंडर पर ₹500 की सब्सिडी और होली-दीवाली पर एक सिलेंडर मुफ्त देने की योजना।
- गर्भवती महिलाओं के लिए ₹21,000 की आर्थिक मदद का वादा।
- झुग्गी बस्तियों में सिर्फ ₹5 में भोजन उपलब्ध कराने का प्रावधान।
संकल्प पत्र पार्ट-2
- केजी से लेकर पीजी तक पूरी तरह मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा।
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को ₹15,000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए भीमराव अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ₹1,000 का मासिक स्टाइपेंड।
- घरेलू कामगारों के लिए कल्याण बोर्ड का गठन, ₹10 लाख का जीवन बीमा और ₹5 लाख तक दुर्घटना बीमा का वादा।
- ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के लिए वेलफेयर बोर्ड का गठन, जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा की सुविधा।
- उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले ऑटो व टैक्सी चालकों के बच्चों को छात्रवृत्ति।
संकल्प पत्र पार्ट-3
- दिल्ली में 50,000 युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य।
- 20 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न किए जाएंगे।
- 1,700 अनधिकृत कॉलोनियों में मालिकाना हक प्रदान करने की योजना।
- दिल्ली में ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा।
- मजदूरों को ₹5 लाख का दुर्घटना बीमा।
- राजधानी में 13,000 नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत।
- 13,000 सील की गई दुकानों को दोबारा खोला जाएगा।
- यमुना के तट पर साबरमती रिवरफ्रंट जैसा विकास किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: यमुना पर सियासत: AAP ने कहा हरियाणा बहा रहा है औद्योगिक कचरा, BJP बोली करेंगे मुकदमा
कांग्रेस के वादे
चुनावी रेवड़ियों की रेस में कांग्रेस भी पीछे नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को साधने के लिए प्यारी दीदी योजना का ऐलान किया है। वहीं बेरोजगारों, पूर्वांचलियों और मध्यम वर्ग पर फोकस करते हुए कई वादे कांग्रेस पार्टी ने किए हैं।
- प्यारी दीदी योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने की गारंटी।
- महंगाई मुक्ति योजना के तहत 500 रुपये में सिलेंडर मिलेगा।
- बेरोजगार युवकों के लिए युवा उड़ान योजना के अंतर्गत 8500 रुपये भत्ता देने का वादा।
- 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।
- पूर्वांचलियों के लिए अलग मंत्रालय बनाने का वादा।
ये भी पढ़ें: फजीहत के बाद Rahul Gandhi दिल्ली के चुनावी समर में उतरे, संभाली प्रचार की कमान...