Advertisment

Congress कार्यकर्ताओं ने घेरा Arvind Kejriwal का घर, प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया और उनसे माफी की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाये हैं और सुरक्षा बढ़ा दी है।

author-image
Pratiksha Parashar
arvind kejriwal, delhi election
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का मुकाबला बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है। इस बीच आरोप-प्रत्यारोप और विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। अब कांग्रेस (Congress) पार्टी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया और उनसे माफी की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाये हैं और सुरक्षा बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: Delhi Election: केजरीवाल का मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र, कहा-  AAP कार्यकर्ताओं को धमका रही भाजपा...

केजरीवाल के घर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

Advertisment

पूर्व सांसद उदित राज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के  मुखिया अरविंद केजरीवाल के घर से बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने पंजाब के अमृतसर में बाबा साहब डॉ़ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने को लेकर केजरीवाल से माफी मांगने की मांग की। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि केजरीवाल को डॉ. अंबेडकर का सम्मान करना सीखना चाहिए। अमृतसर में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ा गया है। वहां उनकी सरकार है। उदित राज ने कहा कि मैं यहां कोई बाधा डालने नहीं आया हूं, हमारा कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। मैं यहां सिर्फ उन्हें बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति भेंट करने आया हूं। केजरीवाल को अमृतसर में राज्य के अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने केजरीवाल के घर से सामने सुरक्षा बढ़ा दी है। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election: राहुल का केजरीवाल पर निशाना, बोले उनके नवरत्नों में कोई दलित-पिछड़ा नहीं

कांग्रेस ने खोला आप के खिलाफ मोर्चा

Advertisment

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे दमखम के साथ लड़ रही है। कांग्रेस पार्टी दिल्ली में अपनी खोयी हुई साख वापस पाना चाहती और दिल्ली की सत्ता हासिल करना चाहती है। यही वजह है कि कांग्रेस सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के ऊपर हमलावर है। पार्टी के नेता अपनी चुनावी रैलियों में अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमले बोल रहे हैं। राहुल गांधी भी केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस और आप इंडिया गठबंधन में शामिल हैं, लेकिन दिल्ली के चुनावी मैदान में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi Election: अरविंद केजरीवाल पर बरसे भाजपा नेता, बोले झूठ बोलने में माहिर

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment