Advertisment

Delhi Election: भाजपा में टिकट बंटवारे में हुआ पैसे का लेनदेन! पूर्व विधायक के दावे से मची खलबली

Delhi Assembly Election 2025: नरेला से BJP के पूर्व विधायक रहे नील दमन खत्री ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा में विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर पैसे का लेनदेन हुआ है।

author-image
Pratiksha Parashar
neel daman khatri, delhi election
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा के पूर्व विधायक ने चौंकाने वाला दावा किया है, जिससे सियासत गरमा गई है। नरेला से भाजपा के पूर्व विधायक नील दमन खत्री ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा में विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर पैसे का लेनदेन हुआ है। खत्री ने इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई खुलासे किए। उन्होंने जांच की मांग भी की है।

टिकट बंटवारे में हुआ पैसे का लेनदेन?

पूर्व विधायक नील दमन खत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि नरेला उम्मीदवार को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को गुमराह किया गया है। उन्होंने जांच की मांग करते हुए कहा कि जांच एजेंसियां ये जांच करें कि राजकरण खत्री को उम्मीदवार किस आधार पर बनाया गया। टिकट बंटवारे में पैसे के लेनदेन का आरोप भी उन्होंने लगाया है। नील दमन खत्री का कहना है कि राजकरण पिछले कई सालों से भारतीय जनता पार्टी के किसी भी मोर्चे में शामिल नहीं रहे हैं। नील दमन खत्री के दावे में कितनी सच्चाई है ये कहना फिलहाल मुश्किल है, लेकिन इससे सियासत गरमा गई है। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: Delhi Election 2025: क्या कांग्रेस के लिए संजीवनी बनेगी राहुल की एंट्री!

नील दमन खत्री ने पार्टी को दिया अल्टीमेटम

नील दमन खत्री ने भाजपा आलाकमान से राजकरण खत्री के टिकट को लेकर मंथन करने की अपील की है। उनका कहना है कि अगले 3-4 दिनों में पार्टी अगर टिकट पर पुनर्विचार नहीं करती है तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। नील दमन खत्री ने कहा कि उनके साथ जनसमर्थन है। पूर्व विधायक ने कहा कि यह जरूरी नहीं कि टिकट उन्हें ही मिले, लेकिन पार्टी किसी अन्य कार्यकर्ता को भी टिकट दे सकती है।

Advertisment

पूर्व विधायक दिखा रहे बगावती तेवर

भाजपा ने दिल्ली की 59 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। नरेला से भाजपा ने राजकरण खत्री को टिकट दिया है, जिसे लेकर नील दमन खत्री ने नाराजगी जाहिर की है। टिकट न मिलने से गुस्साए पूर्व विधायक बगावती तेवर दिखा रहे हैं और निर्दलीय चुनाव लड़ने का अल्टीमेटम दे रहे हैं। नील दमन खत्री 2013 में नरेला विधानसभा से विधायक चुने गए थे। लेकिन 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी के शरद चौहान उन्हें शिकस्त दे देकर विधायक बने। इस बार भाजपा ने नील दमन खत्री का टिकट काटकर राजकरण खत्री को उम्मीदवार बनाया है। 

ये भी पढ़ें: Delhi Election 2025: भाजपा ने अभेद्य किला बना दिया है इन 8 विधानसभा सीटों को

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment