/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/30/XT3j0hGbgFiD6EOsiOUO.jpg)
Arvind Kejriwal, Priyanka Photograph: (Google)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच यमुना को लेकर हरियाणा और दिल्ली के बीच जुबानी जंग जारी है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के द्वारा हरियाणा के सीएम पर नाटक करने और यमुना का पानी मुंह में लेते ही थूकने का आरोप लगाने के बाद आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने सीएम हरियाणा नायब सिंह सैनी पर नौटंकी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दम है तो मेरे साथ यमुना पर पहुंचे और एक गिलास पानी पीकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा से आ रही यमुना में अमोनिया जहरीले स्तर पर है।
Delhi Election: हरियाणा के सीएम पहुंचे दिल्ली, मौनी अमावस्या पर यमुना में किया आचमन, केजरीवाल के आरोप की हवा निकाली
... पीएम यहां केजरीवाल को कोस रहे थे
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता ने महाकुंभ में हुई त्रासदी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को भी घेरने का प्रयास किया। प्रियंका कक्कड़ ने कहा- महाकुंभ में लोग मर रहे थे और पीएम अरविंद केजरीवाल की आलोचना करने के लिए दिल्ली में मौजूद थे। महाकुंभ में हुई त्रासदी से बुरा कुछ नहीं हो सकता लेकिन पीएम ऐसे में भी दिल्ली चुनाव से अपने आपको फ्री नहीं कर पाए।
इसे भी पढ़ें-Delhi Election: केजरीवाल के बयान पर पीएम का तंज, बोले-"मैं भी 11 सालों से पी रहा हूं यमुना का पानी
सीएम हरियाणा ने किया था यमुना में आचमन
बुधवार को हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने जहां यमुना के पानी से आचमन कर अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा से यमुना में जहर मिलाने के दावे की हवा निकालने का प्रयास किया वहीं आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने सीएम हरियाणा पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने यमुना किनारे पहुंचकर केवल नौटंकी की और पानी मुंह लेते ही कुल्ला कर दिया। मेरे हाथ से दिया यमुना का एक गिलास पानी पीकर दिखाएं।
इसे भी पढ़ें-Delhi Election: यमुना पर सियासत, मैदान में उतरे एलजी, जानिए आतिशी ने क्या दिया जवाब...
बाेलीं- कमल का बटन दबाएं तो जेनरेटर खरीद लें
प्रियंका कक्कड़ ने कहा है कि दिल्ली की जनता ईवीएम का बटन दबाने से पहले अच्छे से सोच ले, कमल का बटन दबानने से पहले जेनरेटर जरूर खरीद लें। भाजपा आएगी तो दिल्ली वालों को बिजली नहीं मिलने वाली। उन्होंने कहा कि यमुना का पानी पीने का नाटक करके नायब सिंह सैनी ने जो ड्रामा किया, वह सभी ने देखा। सब जानते हैं उन्होंने वह पानी पिया नहीं, तुरंत थूक दिया। केवल लोगों को गुमराह करने के ड्रामा किया गया। ड्रामा करने के बजाय, उन्हें बताना होगा कि यमुना का पानी इतना प्रदूषित कैसे है।
कहा- दोषारोपण भी ठीक से नहीं कर पाए
दिल्ली में पंजाब भवन के बाहर से शराब, नकदी भरी गाडी से आम आदमी पार्टी की प्रचार सामग्री जब्त किए जाने के मामले को भी आप प्रवक्ता ने नाटक करार दिया है। उन्होंने कहा है कि जिस गाड़ी से यह बरामद करने का दावा किया जा रहा है उस कार का मालिक महाराष्ट्र का एक भाजपा कार्यकर्ता निकला, दोषारोपण करने के लिए कार की नंबर प्लेट बदल दी गई थी। पंजाब पुलिस ने साफ कर दिया है कि ऐसी कोई कार या नंबर पंजाब सरकार के वाहनों के बेड़े में है ही नहीं।" प्रियंका कक्कड़ ने कहा है कि भाजपा वाले दोषारोपण करने से पहले अच्छे से होमवर्क नहीं कर पाए।