/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/08/0dSb7hTqMu2fckDECXRQ.jpg)
Parvesh Varma Family
पापा हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त हैं, हनुमान जी की कृपा से ही पापा को इतनी बड़ी जीत मिली है। इस जीत के लिए नई दिल्ली विधानसभा सीट के सभी मतदाताओं का बहुत- बहुत आभार। यह बातें नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को पटखनी देकर जीत हासिल करने वाले परवेश वर्मा के बेटी ने कहीं। परवेश वर्मा की दोनों बेटियां, सानिधि और त्रिशा बेहद खुश हैं। दोनों बेटियां चुनाव प्रचार में बराबर चुनाव प्रचार में शामिल रहीं।
Delhi Election Result: कब होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान? BJP चुनाव प्रभारी ने किया खुलासा
बोलीं- दिल्ली ने झूठ को हर दिया
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा की बेटियों त्रिशा और सानिधि ने कहा, "हम नई दिल्ली के लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं। हमें स्पष्ट बहुमत से जीत मिली है... हमें पता था कि स्पष्ट जीत मिलेगी, सही समय का इंतजार था। दिल्ली वाले समझ गए कौन उनका मजाक उड़ा रहा है, कौन उनकी भावनाओं के साथ खेल रहा है, इस बार दिल्ली ने झूठ को जीतने नहीं दिया।
#WATCH नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा की बेटियों त्रिशा और सानिधि ने कहा, "हम नई दिल्ली के लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं। हमें स्पष्ट बहुमत से जीत मिली है... हमें पता था कि स्पष्ट जीत मिलेगी, सही समय का इंतजार था। दिल्ली वाले समझ गए कौन… pic.twitter.com/1ZDjCsPain
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025
जीत का जश्न मनाते नजर आए परवेश
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने के बाद अपनी जीत का जश्न मनाते नजर आए। समर्थकों ने ढोल की थाप पर झूमते हुए परवेश वर्मा को उठा लिया, परवेश वर्मा कार्यकर्ताओं को आभार जाहिर करते नजर आए। परवेश वर्मा ने कहा, "मैं नई दिल्ली के अपने मतदाताओं, लाखों कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की है, क्योंकि दिल्ली के लोगों ने उन पर अपना विश्वास जताया है।
Delhi Election Results 2025 Live: केजरीवाल,-सिसोदिया हारे, भाजपा को प्रचंड बहुमत
#WATCH नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने के बाद अपनी जीत का जश्न मनाया। pic.twitter.com/3mfU8xlEfl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025
परवेश वर्मा ने प्राथमिकताएं दोहराईं
हमारी प्राथमिकता महिलाओं को 2500 रुपये, भ्रष्टाचार पर एसआईटी का गठन, यमुना रिवर फ्रंट का निर्माण, दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाना है। हम ऐसी पार्टी में काम करते हैं, जहां पार्टी का विधायक दल मुख्यमंत्री का नाम तय करता है, फिर पार्टी नेतृत्व उस पर अपनी मुहर लगाता और वह फैसला सभी को स्वीकार्य होता है।"
Delhi Election Results 2025: केजरीवाल के चुनाव हारते ही दिल्ली सचिवालय सील