Advertisment

Delhi Election: शिवराज चौहान ने केजरीवाल को बताया- 'शिकारी', 'नटवर लाल'

चुनावों में नेताओं में जुबानी जंग तेज होने लगी है। एक -दूसरे पर कीचड़ उछाली जा रही है। कृषि मंत्री एवं  मप्र के पूर्व  शिवराज सिंह  ने भाजपा के समर्थन में जनसभाएं कीं और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के लिए 'शिकारी' और 'नटवरलाल' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। 

author-image
Mukesh Pandit
shivraj sing

Photograph: (X)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Delhi Election:विधानसभा चुनावों में नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होने लगी है। एक -दूसरे पर कीचड़ उछाली जा रही है और नई-नई संज्ञाओं से नवाजा जा रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं  मध्य प्रदेश के पूर्व  शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के समर्थन में जनसभाएं कीं और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल के लिए 'शिकारी' और 'नटवरलाल' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने दिल्ली के मतदाताओं से 'मुफ्त में सामान बांटने की उनकी राजनीति के जाल में नहीं फंसने का आग्रह किया'। 

किसानों को केंद्रीय योजनाओं के लाभ से वंचित रखा

Advertisment

'शीश महल' का मुद्दा उठाते हुए चौहान ने कहा कि आप प्रमुख ने किसी भी सरकारी लाभ को न लेने का संकल्प लिया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने महल बनवा लिया और उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में किसानों को केंद्रीय योजनाओं के लाभ से वंचित रखा। मुंडका निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने केजरीवाल की तुलना एक ऐसे शिकारी से की जो अपने शिकार के लिए जाल बिछाता है। उन्होंने लोगों को केजरीवाल के 'झूठे वादों' के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा, 'मैं आपसे निवेदन करने आया हूं। इस धोखेबाज के धोखे में फिर से मत आ जाना। ये बड़ा कलाकार है, नटवरलाल है..।' 

ये भी पढ़ें:  Republic Day परेड में छायी उत्तर प्रदेश की झांकी, कर्तव्य पथ पर दिखी महाकुंभ की झलक

महिला मतदाताओं का व्यक्तिगत डेटा जुटा रही आप : ईरानी

Advertisment

भाजपा की नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ओखला में जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से पांच फरवरी को होने वाले चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार मनीष चौधरी को वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) महिला मतदाताओं का व्यक्तिगत डेटा जुटा रही है। ईरानी ने सभा को संबोधित करते हुए लोगों से पांच फरवरी को वोटिंग मशीन पर ‘कमल’ के निशान वाला बटन दबाने का आह्वान किया। उन्होंने ‘आप’ पर महिलाओं के लिए 2,100 रुपये की 'महिला सम्मान योजना' के लिए उन्हें पंजीकृत करने की आड़ में महिला मतदाताओं का व्यक्तिगत डेटा एकत्र करने का आरोप लगाया और इसे महिलाओं के लिए 'सुरक्षा खतरा' बताया।

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: Akhilesh Yadav ने संगम में लगाई 11 डुबकी, बीजेपी प्रवक्ता ने कसा तंज

गंभीर सुरक्षा जोखिम 

Advertisment

ईरानी ने कहा, 'कार्यकर्ता महिला मतदाताओं से फॉर्म भरवाकर (आप की महिला सम्मान योजना पंजीकरण प्रक्रिया का संदर्भ देते हुए)  जानकारी एकत्र कर रहे हैं, जिसमें लोगों से उनका पता, फोन नंबर और परिवार के सदस्यों जैसा विवरण लिया जा रहा है।' उन्होंने कहा, 'यह संवेदनशील जानकारी संभावित रूप से कबाड़ विक्रेता या शराब की दुकानों के हाथों में जा सकती है, जिससे गंभीर सुरक्षा जोखिम पैदा हो सकता है। मैं आपसे सतर्क और सजग रहने का आग्रह करती हूं।' ईरानी ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर दिल्ली के निवासियों से किए गए प्रमुख वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए उसकी आलोचना की। उन्होंने ‘आप’ पर स्वच्छ पेयजल और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा जैसी बुनियादी सेवाएं प्रदान न करने का आरोप लगाया और कहा कि ये उनके चुनावी वादों का मुख्य हिस्सा थे। 

ये भी पढ़ें:  Republic Day 2025 : खेती-किसानी सिर्फ पुरुषों का काम नहीं, बाइक पर दूध बेचती दिखी लड़की...',

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment