Advertisment

Delhi Exit poll: दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन सरकार आने के संकेत, आप को भारी नुकसान

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर बुधवार को मतदान संपन्न हुआ । इसके बाद सामने आए कुछ एग्जिट पोल ने दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन सरकार आने के संकेत दिए हैं। इस बार के चुनाव में आप को भारी नुकसान की आशंका जताई गई है।

author-image
Mukesh Pandit
एडिट
poll
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर बुधवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान हो गया। इसके बाद कई एजेंसियों ने मतदान के बाद एग्जिट पोल के नजीते जारी किए हैं, जिसमें बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। सामने आए एग्जिट पोल में इस बार दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन सरकार आने के संकेत मिल रहे है। वहीं इन एग्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी को भारी नुकसान के भी संकेत दिए हैं। हालांकि यह सब 8 तारीख को फाइनल हो जाएगा कि दिल्ली की जनता ने अपनी वोट की चोट से किसे सत्ता से बाहर किया है और किसे सत्ता सौंपी है।

11 में से 9 एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत

11 एग्जिट पोल में 9 में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। यदि एग्जिट पोल नतीजों में बदलते हैं तो दिल्ली में भाजपा लगभग 27 साल बाद सत्ता में वापसी करेगी। वर्ष 1998 में सुषमा स्वराज भाजपा की अंतिम मुख्यमंत्री थीं। उसके बाद तीन बार कांग्रेस और तीन बार आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता पर काबिज रही है। जानते हैं किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है।

Delhi Election 2025: वोटिंग के दौरान फिर आरोप-प्रत्यारोप, क्या हताश है ‘आप’ ?

exit

11 में 9 में भाजपा को दिखाया बहुमत

Advertisment

मतदान के बाद बुधवार रात को दिल्ली विधानसभा चुनाव के 11 एग्जिट पोल आए हैं। इनमें 9 में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। जबकि दो एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी  की चौथी बार सरकार बनने का अनुमान दर्शाया गया है। यदि  भाजपा को बहुमत मिलता है तो वो 27 साल बाद उसकी सत्ता में वापसी होगी। इससे पहले 1998 में भाजपा दिल्ली की सत्ता में आई थी। एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, AAPको 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। वहीं जेवीसी और पोल डायरी ने अपने एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने का अनुमान जताया है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर बुधवार शाम 5 बजे तक 57.70% वोटिंग हो चुकी है। मतदान का वक्त 6 बजे खत्म हो चुका है, लेकिन लाइन में लगे लोगों के वोट पड़ रहे हैं। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है। चाणक्य स्ट्रेटजी के सर्वे में कांग्रेस को 2-3 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। जेवीसी के सर्वे में कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। मैट्रिज के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। जबकि डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल में कांग्रेस का खाता नहीं खुल रहा है।

Delhi Election 2025: चुनाव में फर्स्ट टाइम वोटर्स ने दिखाई अपनी पावर!

एग्जिट पोल में और और भाजपा को कितनी सीटें?

चाणक्य स्ट्रेटजी के सर्वे में आम आदमी पार्टी को 25-28 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, भाजपा को 39 से 44 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। जेवीसी की ओर से जारी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं इस एग्जिट पोल में भाजपा को 39-45 सीटें मिलने का अनुमान है। डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल में आप को 26-34 सीटें तक मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 36-44 सीटें मिलने का अनुमान है। मैट्रिज के एग्जिट पोल के नतीजे आम आदमी पार्टी को 32-37 सीटें मिलने का अनुमान लगा रही है। इस सर्वे के मुताबिक भाजपा को 35-40 सीटें तक मिल सकती है।

Delhi Election 2025: मनीष सिसोदिया के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे! जंगपुरा में जबरदस्त हंगामा

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment