Advertisment

Delhi: नए मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए राजधानी दिल्ली तैयार, इस तारीख को खत्म होगा सस्पेंस

Delhi CM: नए मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए राजधानी दिल्ली तैयार है। दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, ये सवाल इस वक्त सबके जहन में उठ रहा है। इस सस्पेंस पर से अब जल्द ही पर्दा उठने जा रहा है।

author-image
Pratiksha Parashar
delhi vidhansabha, delhi cm

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Delhi CM: नए मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए राजधानी दिल्ली तैयार है। दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, ये सवाल इस वक्त सबके जहन में उठ रहा है। इस सस्पेंस पर से अब जल्द ही पर्दा उठने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने 16 फरवरी को विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर फाइनल मुहर लग जाएगी और सीएम के नाम का खुलासा हो जाएगा। शपथ ग्रहण को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आयी है। 

भाजपा विधायक दल की बैठक 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से भाजपा मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन में जुटी हुई है। कई दावेदारों के नाम सामने आए हैं, लेकिन भाजपा आलाकमान ने अभी तक अंतिम मुहर नहीं लगाई है। भाजपा विधायक दल की बैठक में इसका फैसला लिया जाएगा। 16 फरवरी को विधायक दल की बैठक है। प्रधानमंत्री भी विदेश दौरे से लौट रहे हैं। ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विधायकों की रायशुमारी के बाद मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Atishi का BJP पर हमला, बोलीं, भाजपा के पास दिल्ली के लिए कोई ठोस प्लान नहीं, सिर्फ चुनावी जुमले

कब होगा शपथ ग्रहण ?

भाजपा सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक, 16 फरवरी को विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा। इसके बाद 19-20 फरवरी को मुख्यमंत्री की शपथ हो सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि किसे दिल्ली के सीएम की कुर्सी सौंपी जाती है। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Politics: I.N.D.I.A. गठबंधन को सींचने दिल्ली पहुंचे आदित्य ठाकरे, राहुल गांधी और केजरीवाल से मिले, चुनाव आयोग पर निशाना

27 साल बाद सत्ता में लौटी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने दिल्ली की 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं आम आदमी पार्टी इस चुनाव में 22 सीटों पर सिमटकर रह गई है। दिल्ली में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला था। कांग्रेस इस चुनाव में एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई है। भाजपा 27 सालों बाद सत्ता में लौटी है। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election Result: कब होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान? BJP चुनाव प्रभारी ने किया खुलासा

Advertisment
Advertisment