/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/07/WO9KJEidJkx83odSSqS0.jpg)
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। एग्जिट पोल्स के अनुमानों की मानें तो भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच ही मुख्य मुकाबला है। कांग्रेस मुकाबले में दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। लेकिन चुनावी नतीजों से पहले ही दिल्ली कांग्रेस में दरार नजर आने लगी है।
मुदित अग्रवाल ने संदीप दीक्षित पर बोला हमला
दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जेपी अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुदित अग्रवाल चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार संदीप दीक्षित पर हमला बोला है।
यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: CCTV की निगरानी में होगी मतगणना, Counting की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग
कांग्रेस नेताओं में तनातनी!
मुदित अग्रवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "संदीप दीक्षित जी, आपने जयप्रकाश अग्रवाल जी के ऊपर जो टिप्पणी की है, वह आपको शोभा नहीं देती है। आप दिल्ली में नजर तक नहीं आते हैं। लोकसभा चुनावों में जब आपको चांदनी चौक से टिकट चाहिए था, तभी ही आप नजर आए थे। आप कार्यकर्ताओं के फोन तक नहीं उठाते हैं। जयप्रकाश अग्रवाल जी को पूरी दिल्ली प्यार करती है और 80 साल उम्र में भी वह आपसे दस गुना ज़्यादा दिल्लीवालों और कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते हैं। चुनाव के दौरान आपने चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पुनर्दीप साहनी के कहने पर अपनी बहन लतिका द्वारा जगत सिनेमा के मालिक के ऊपर मेरा चुनावी कार्यालय हटाने के लिए दबाव डाला था, क्या यह बात सच नहीं है?"
संदीप दीक्षित जी,
— MUDIT AGARWAL (@mudit_aggarwal) February 6, 2025
आपने जयप्रकाश अग्रवाल जी के ऊपर जो टिप्पणी की है, वह आपको शोभा नहीं देती है। आप दिल्ली में नजर तक नहीं आते हैं। लोकसभा चुनावों में जब आपको चांदनी चौक से टिकट चाहिए था, तभी ही आप नजर आए थे। आप कार्यकर्ताओं के फ़ोन तक नहीं उठाते हैं।
जयप्रकाश अग्रवाल जी को पूरी… pic.twitter.com/9sOP4rdX9g
यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: 'ऑपरेशन लोटस' के खिलाफ केजरीवाल के घर में रचा जा रहा चक्रव्यूह!
खुद के अंदर झांकना चाहिए- मुदित अग्रवाल
मुदित अग्रवाल ने संदीप दीक्षित पर तंज कसते हुए कहा कि आपको ख़ुद के अंदर झांकना चाहिए, जयप्रकाश अग्रवाल जी के ऊपर कमेंट करना आपको शोभा नहीं देता है। दरअसल, कथित तौर पर संदीप दीक्षित ने जेपी अग्रवाल के ऊपर टिप्पणी की थी, जिसे लेकर उनके बेटे मुदित ने जवाब दिया है। आपको बता दें कि मुदित अग्रवाल को कांग्रेस पार्टी ने चांदनी चौक विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं संदीप दीक्षित नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। चुनावी नतीजों से पहले ही दिल्ली कांग्रेस के नेताओं में फूट पड़ती हुई दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें: Delhi Election: 24 घंटे जवानों का सख्त पहरा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर...जानें कैसी सुरक्षा में रखे हैं EVM?